Manoranjan Nama

Priyanka Chopra के सपोर्ट में उतरे ये बॉलीवुड सिंगर, बोले- हर दिन ऐसी चीजों का सामना करता हूं 

 
Priyanka Chopra के सपोर्ट में उतरे ये बॉलीवुड सिंगर, बोले- हर दिन ऐसी चीजों का सामना करता हूं 

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि वह बॉलीवुड में राजनीति का शिकार हो गई हैं। उन्होंने खुलासा किया था कि इंडस्ट्री में उन्हें साइडलाइन किया जा रहा था, जिसकी वजह से उन्हें हॉलीवुड का रुख करना पड़ा। उनके इस बयान के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।

,
प्रियंका के इस बयान पर अब कई बड़े सेलेब्स उनके सपोर्ट में आ गए हैं। कंगना रनौत और विवेक अग्निहोत्री के समर्थन के बाद अब संगीतकार-गायक अमाल मलिक ने अभिनेत्री के पक्ष में बात की है। उन्होंने बताया है कि इन्हीं वजहों से वह इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं करते हैं। संगीत निर्देशक ने प्रियंका के समर्थन में एक पोस्ट लिखते हुए अपना अनुभव भी साझा किया है।

,
उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया, ''मैं इस तरह की चीजों से रोज निपटता हूं। मेरे प्रशंसक जो अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मैं और अधिक बॉलीवुड फिल्में क्यों नहीं करता, उन्हें अब पता चल गया होगा। बॉलीवुड में गुटबाजी, चाटुकारिता और सत्ता के खेल का सच जल्द से जल्द सामने आना चाहिए। देखिए उन्होंने ऐसी अद्भुत महिला के साथ क्या करने की कोशिश की। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमाल अब तक कई सुपरहिट गाने कंपोज़ कर चुके हैं। उन्होंने सलमान खान की जय हो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई चार्टबस्टर गानों की रचना की। 

,
हाल ही में अमाल ने किसी का भाई किसी की जान में संगीत दिया है। उनके द्वारा कंपोज किए गए इस गाने को खुद सलमान ने ही गाया है। फैंस को ये गाना बेहद पसंद आया है। बता दें कि अमाल संगीत परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक के भतीजे हैं। वहीं उनके पिता डब्बू मलिक ने थोड़ा सा प्यार हुआ है थोड़ा है बाकी फिल्म में सुपरहिट म्यूजिक दिया है।

Post a Comment

From around the web