Manoranjan Nama

अपने पतियों से बड़ी है बॉलीवुड की यह फेमस एक्ट्रेसेस, किसी की उम्र में 10 तो किसी की उम्र में 5 साल का है अंतर

 
अपने पतियों से बड़ी है बॉलीवुड की यह फेमस एक्ट्रेसेस, किसी की उम्र में 10 तो किसी की उम्र में 5 साल का है अंतर

प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती. इसका जीता जागता उदाहरण हैं बॉलीवुड के कुछ पावर कपल, जिन्होंने शादी के वक्त अपने से कम उम्र का पार्टनर चुना। आज वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। बॉलीवुड की कुछ जोड़ियां ऐसी हैं जिनके बीच उम्र का काफी फासला है। आज हम उन अभिनेत्रियों के बारे में बात करेंगे जो अपने पतियों से काफी बड़ी हैं। आइए जानते हैं उन पावर कपल्स के बारे में।

..
ऐश्वर्या राय बच्चन-अभिषेक बच्चन
इस लिस्ट में मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय भी शामिल हैं। ऐश्वर्या ने भी अपने से 3 साल छोटे एक्टर से शादी की थी. ऐश्वर्या ने अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की है। साल 2007 में जब दोनों की शादी हुई तब ऐश की उम्र 34 साल और अभिषेक की उम्र 31 साल थी। इसका मतलब है कि इस जोड़े की शादी को 15 साल हो गए हैं। वे एक प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन के माता-पिता बन गए हैं।

.
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। इसके बाद 2021 में दोनों को एक बेटी हुई जिसका नाम वामिका है। इसी साल यानी 2024 में अनुष्का ने बेटे अकाय को जन्म दिया। अनुष्का-विराट अपनी शादीशुदा जिंदगी से बेहद खुश हैं। अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली से कुल 188 दिन और 6 महीने बड़ी हैं।

,
नम्रता शिरोडकर-महेश बाबू
काफी समय पहले बॉलीवुड फिल्में छोड़ने वाली नम्रता शिरोडकर ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से शादी कर ली है। नम्रता अपने पति महेश से बड़ी हैं, दोनों की उम्र में चार साल का अंतर है। शादी करने का फैसला करने से पहले महेश बाबू और नम्रता ने पांच साल तक डेट किया। दोनों ने 10 फरवरी 2005 को शादी कर ली। अब उनके दो बच्चे हैं गौतम घट्टामनेनी और सितारा घट्टामनेनी।

,
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का नाम बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और हॉट कपल की लिस्ट में शामिल है। बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर से छह साल बड़ी हैं। बिपाशा ने मशहूर टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की। इस जोड़ी ने साल 2016 में शादी की थी। बिपाशा और करण एक बेटी के माता-पिता भी बन गए हैं। उनकी बेटी का नाम देवी है। बिपाशा अक्सर देवी के क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

,
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल
कैटरीना कैफ की शादी अचानक हुई थी. कैटरीना ने एक झटके में अपना पार्टनर चुन लिया था। जहां पहले हर कोई ये कयास लगाता था कि कैटरीना सलमान खान से शादी करेंगी. लेकिन जब कैटरीना ने विक्की से शादी कर ली तो ये सारी खबरें महज अफवाह बनकर रह गईं। कैटरीना की उम्र 40 साल और विक्की कौशल की उम्र 35 साल है. यानी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बीच 5 साल का अंतर है। दोनों ने साल 2021 में शादी कर ली। उनकी जोड़ी को देखकर साफ पता चलता है कि उन्हें अपनी उम्र के फासले से कोई फर्क नहीं पड़ता। यानी अगर दिल मान जाए तो सब मान जाते हैं और खुश हो जाते हैं।

..
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी कर ली है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों के बीच 10 साल का उम्र का फासला कभी भी उनके रिश्ते में दीवार नहीं बना। आज दोनों एक-दूसरे के साथ हैं और एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। प्रियंका की बेटी का नाम मालती मैरी जोनास है।

,
नेहा धूपिया-अंगद बेदी
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी अपने से दो साल छोटे अंगद बेदी से शादी की है। दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली. आज दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. नेहा और अंगद दो बच्चों के माता-पिता बन गए हैं।

Post a Comment

From around the web