Manoranjan Nama

ये Ramanand Sagar की Ramayan के असल ज़िन्दगी के लाइफ पार्टनर, देखें तस्वीरें 

 
ये Ramanand Sagar की Ramayan के असल ज़िन्दगी के लाइफ पार्टनर, देखें तस्वीरें 

रामानंद सागर की रामायण को करीब 30 साल बीत चुके हैं, लेकिन इसे पसंद करने वालों की संख्या अब भी कम नहीं हुई है। दरअसल, रामायण को टीवी और फिल्मी दुनिया में कई बार देखा जा चुका है, लेकिन लोगों के दिलों में रामानंद सागर की रामायण ने जो जगह बनाई है, वह कोई नहीं बना पाया है। शो में नजर आने वाले हर किरदार से लोग काफी जुड़े हुए हैं। इसी बीच आज हम इस लेख में रामायण में दिखाई देने वाले पात्रों के वास्तविक जीवन साथी के बारे में जानेंगे।

Dara Singh Height, Age, Death, Family, Wife, Children, Biography & More »  StarsUnfolded
दारा सिंह - रामायण के हनुमान
दिग्गज अभिनेता दारा सिंह ने रामायण में हनुमान की भूमिका निभाई थी। कहा जाता है कि उन्होंने पहली बार 14 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी, हालांकि 10 साल बाद ही उनका तलाक हो गया। इसके बाद दिग्गज अभिनेता ने सुरजीत कौर से शादी की। हालांकि ये दोनों अब हमारे बीच नहीं हैं।

ऐसी जिंदगी जीते हैं 'राम' अरुण गोविल, ऐसी है उनका घर-परिवार, देखिए अनदेखी  तस्वीरें और वीडियो- arun govil birthday a look his family life wife  srilekha and simple yet beautiful ...
अरुण गोविल - रामायण के श्रीराम
रामायण सीरियल में श्रीराम का सबसे आइकॉनिक किरदार अरुण गोविल ने निभाया था. इस अभिनेता ने श्रीलेखा से शादी की थी, उनके एक बेटा और एक बेटी है।

sanjay jog wife - Newstrend
संजय जोग - भरत
मराठी अभिनेता संजय जोग ने रामायण में श्रीराम के भाई भरत की भूमिका निभाई थी। उन्होंने नीता नाम की एक बेहद खूबसूरत महिला से शादी की, लेकिन दुर्भाग्य से 40 साल की उम्र में संजय का निधन हो गया।

Ramayan के लक्ष्मण
सुनील लहरी - रामायण के लक्ष्मण
अभिनेता सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। सुनील ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी राधा सेन से हुई थी लेकिन कुछ सालों बाद उनका तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने भारती पाठक को अपना हमसफर बनाया।

Arvind Trivedi passes away: A look at his personal and professional life  through pictures
अरविंद त्रिवेदी - रामायण के रावण
दिवंगत अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने रामायण में रावण का ऐसा किरदार निभाया था जो अब अमर हो गया है। टीवी या फिल्मों में अब तक अरविंद से बेहतर रावण का किरदार किसी ने नहीं निभाया है. पत्नी की बात करें तो उन्होंने नलिनी से शादी की और उनकी 3 बेटियां हैं।

Ramayan Sita Deepika Chikhalia husband and daughters New Family Photos, दीपिका  चिखलिया ने बताया क्या होता है फैमिली लव | TV
दीपिका चिखलिया - रामायण की माता सीता
दीपिका चिखलिया ने रामायण में माता सीता का किरदार निभाकर दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की। बता दें कि दीपिका ने मशहूर बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी की है।

Post a Comment

From around the web