Manoranjan Nama

साउथ फिल्म RRR के गाने Natu-Natu पर इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने लगाये ठुमके,वायरल हुआ विडियो 

 
साउथ फिल्म RRR के गाने Natu-Natu पर इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने लगाये ठुमके,वायरल हुआ विडियो 

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हनिया आमिर का है। हनिया एक बेहतरीन अदाकारा हैं। उनके सीरियल्स और फिल्मों को भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। हनिया एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी हैं। इस बीच उनका डांस वीडियो हर जगह छाया हुआ है। साउथ के डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का जादू भारत और विदेशों के साथ-साथ पाकिस्तान में भी छाया हुआ है।

,
हानिया के वायरल डांस वीडियो में आरआरआर गाना नटू-नटू बज रहा है। हानिया इस गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। साथ ही वीडियो को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि वह इस गाने पर डांस करते हुए काफी खुश और एक्साइटेड हैं. एक्ट्रेस फिल्म के गानों के हुक स्टेप्स भी कर रही हैं। उनके इस वीडियो को पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस के फैंस उनके इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

हानिया के फैंस कमेंट्स के जरिए उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हनिया का ये डांस वीडियो एक शादी के दौरान का है. जहां वह डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं लोग उनका डांस देखने के लिए आसपास बैठे नजर आ रहे हैं। इस डांस वीडियो में हानिया शूज पहने नजर आ रही हैं। वैसे तो इस तरह के डांस के लिए शूज बेस्ट ऑप्शन होते हैं। इस वीडियो की हर तरफ चर्चा हो रही है।

,
बता दें, RRR का गाना Natu-Natu ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ है। इस गाने ने पूरी दुनिया में अपना जादू बिखेरा है। फिल्म के अभिनेता राम चरण इस समय अमेरिका में हैं। वह इंटरव्यू में फिल्म और गानों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस गीत ने अपने काम के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।

Post a Comment

From around the web