Manoranjan Nama

TV की गंगुबाई ने दिखाया अपना बोल्ड अवतार , लेटेस्ट तस्वीरें देखकर आप भी रह जायेंगे दंग 

 
TV की गंगुबाई ने दिखाया अपना बोल्ड अवतार , लेटेस्ट तस्वीरें देखकर आप भी रह जायेंगे दंग 

टीवी से लेकर फिल्मों तक कई ऐसे किरदार हैं, जो सीधे लोगों के दिलों में बस जाते हैं। ऐसी ही एक किरदार रही हैं गंगूबाई की, जो कभी टीवी कॉमेडी शो छोटे मियां के जरिए लोगों को हंसाती हैं। चाइल्ड आर्टिस्ट सलोनी दैनी गंगूबाई का किरदार निभाती थीं। बेहतरीन कॉमेडी और बेहतरीन ह्यूमर से वे घर-घर में गंगूबाई के नाम से मशहूर हो गईं। 

Saloni Daini Aka Gangubai Transformation From Fat To Fit 22kg After Weight  Loss See Sizzling Photos | इतनी बड़ी हो गई है टीवी की 'गंगूबाई', 22 किलो  वजन घटाकर Saloni Daini ने
कॉमिक अंदाज के साथ-साथ उनका क्यूट और गोल-मटोल अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आया। हालांकि अब सलोनी काफी बदल गई हैं। पहले जितनी क्यूट दिखती थीं आज उतनी ही ग्लैमरस दिखती हैं। सलोनी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं और अक्सर फोटो से लेकर वीडियो तक शेयर करती रहती हैं। जिसमें वह पहले से काफी बदली हुई नजर आ रही हैं। नीचे दिए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अब कितनी ग्लैमरस हो गई हैं। 

वहीं आज वह पहले के मुकाबले काफी स्लिम और फिट नजर आती हैं। दरअसल, लॉकडाउन के बाद से सलोनी ने करीब 22 किलो वजन कम किया है। पहले वह 80 किलो की हुआ करती थीं। हालांकि आज वह केवल 52 किलो की हैं। वहां बेहद स्टनिंग नजर आ रहे हैं।  बता दें, छोटे मियां उनका डेब्यू शो था और पहले शो से ही उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। 

इसके अलावा वह कॉमेडी सर्कस के साथ-साथ कई अन्य रियलिटी शोज में भी नजर आईं। बता दें, उन्होंने टीवी शोज के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने साल 2007 में फिल्म दम काटा से डेब्यू किया था। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख 96 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Post a Comment

From around the web