Manoranjan Nama

Miss India बनने से चूक गई Uttar Pradesh की Tanya Sharma, जानें उनके बारे में सबकुछ

 
Miss India बनने से चूक गई Uttar Pradesh की Tanya Sharma, जानें उनके बारे में सबकुछ

फेमिना मिस इंडिया 2023 का आयोजन 15 अप्रैल को मणिपुर में किया गया था। नंदिनी गुप्ता ने साल 2023 का मिस इंडिया का खिताब जीता था। जहां नंदिनी के चेहरे पर जीत की चमक थी। वहीं, उत्तर प्रदेश की तान्या शर्मा का बचपन का सपना चकनाचूर हो गया। यूपी की तान्या शर्मा ने मिस इंडिया 2023 के टॉप 30 प्रतियोगियों में अपनी जगह पक्की कर ली है।

,
उन्होंने इस बड़े मंच पर यूपी का प्रतिनिधित्व किया। जिसके बाद तान्या शर्मा को मिस इंडिया 2023 के लिए चुना गया। यूपी की तान्या को ही यह मौका दिया गया था। तान्या की बात करें तो वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली हैं। तान्या इससे पहले मिस फ्रेशर का खिताब जीत चुकी हैं। मॉडलिंग में अपनी बढ़ती दिलचस्पी को देखकर तान्या ने इस दिशा में अपने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए।

तान्या के मुताबिक, वह दिल्ली ओपन यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में मास्टर की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मिस इंडिया प्रतियोगिता जीतना हमेशा से उनका सपना था। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। वह रोजाना 3 से 4 घंटे प्रैक्टिस भी करती थी। हालांकि, उनका सपना अधूरा रह गया। इस साल वह मिस इंडिया के टॉप 30 में पहुंचीं लेकिन जीत तक नहीं पहुंच सकीं।

तान्या के परिवार में उनके पिता संजय कुमार पेशे से दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं और उनकी मां सीमा शर्मा प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। बता दें, तान्या अभी 20 साल की हैं और उन्होंने 10 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। तान्या ने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस एक फिल्म में भी काम किया है। तान्या अपनी मां को अपनी प्रेरणा मानती हैं। उनका मानना है कि जिस तरह से उनकी मां अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं, उससे उन्हें काफी प्रेरणा मिलती है।

Post a Comment

From around the web