Manoranjan Nama

जब 18 साल की उम्र में देसी गर्ल ने जीता था मिस वर्ल्ड, तब टीवी पर PC को निहार रहे थे 7 साल के Nick Jonas

 
जब 18 साल की उम्र में देसी गर्ल ने जीता था मिस वर्ल्ड, तब टीवी पर PC को निहार रहे थे 7 साल के Nick Jonas

कहते हैं कि उम्र तो बस एक नंबर है। प्यार के आगे न तो उम्र चलती है और न ही धर्म। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की लव स्टोरी भी कुछ ऐसी ही है। प्रियंका चोपड़ा को अपने से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से प्यार हो गया था और दोनों अब एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ऐसी बात बता दी है, जिसे सुनकर वह भी दंग रह गईं।

,
प्रियंका चोपड़ा ने जेनिफर हडसन के टॉक शो में खुलासा किया कि उनकी सास ने एक बार उनसे कहा था कि 7 साल की उम्र में जब वह मिस वर्ल्ड का खिताब जीत रही थीं तो उनके पति उन्हें टीवी पर देख रहे थे। जैसा कि आप जानते हैं कि साल 2000 में महज 18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।

,
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनकी सास डेनिस मिलर जोंस ने बताया कि नवंबर 2000 में लंदन में मिस वर्ल्ड पेजेंट चल रहा था और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि घर पर क्या करें इसलिए वह पेजेंट देख रही थीं। उस वक्त निक 7 साल के थे और वह भी अपनी मां के साथ उनका पेजेंट देख रहे थे। जब प्रियंका ने खिताब जीता तो नन्हा निक उन्हें देख रहा था। अब जब वह यह सब सोचती है तो हैरान रह जाती है।

,
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया कि उस वक्त उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र पूरी की थी। जुलाई में उन्होंने अपना 18वां जन्मदिन मनाया और नवंबर में मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उनकी सास ने उन्हें यह कहानी सुनाई तो उन्हें यह बहुत अजीब लगा। एक्ट्रेस ने कहा कि दो लोगों के बीच कितना भी गैप क्यों न हो, अगर वे एक-दूसरे के लिए बने हैं तो मिलेंगे।

Post a Comment

From around the web