Manoranjan Nama

एंट्री के साथ ही Instagram पर छा गए ये साउथ सुपरस्टार,कुछ ही घंटों में हो गए इतने लाख फॉलोअर्स

 
एंट्री के साथ ही Instagram पर छा गए ये साउथ सुपरस्टार,कुछ ही घंटों में हो गए इतने लाख फॉलोअर्स

थलपति विजय दक्षिण सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ, लोकप्रिय और उच्चतम भुगतान वाले अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लोग उनकी एक्टिंग के कायल हैं। न सिर्फ साउथ में बल्कि पूरे देश में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके लिए फैंस का क्रेज देखा जा रहा है।

,
विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। उन्होंने रविवार को अपना पेज बनाया है। जैसे ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एंट्री की उसके बाद वहां भी उनका जलवा नजर आने लगा। कुछ ही घंटों में उन्हें लाखों लोग फॉलो कर चुके हैं।इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाकर लोग थलपति विजय को फॉलो करने लगे। वहीं, 15 घंटे में उन्हें 38 लाख से ज्यादा लोग फॉलो कर चुके हैं। 

Thalapathy vijay is the quickest to get one million followers on instagram  in india
फॉलोअर्स का यह आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है। विजय ने जो प्रोफाइल फोटो पोस्ट की है, उसे भी उन्होंने पोस्ट के तौर पर शेयर किया है। उन्होंने अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "Hello Nambas and Nambis." उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। इस पोस्ट को अब तक 38 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें उनके इंस्टाग्राम डेब्यू की बधाई दे रहे हैं।

हालांकि अगर इंस्टाग्राम डेब्यू से इतर उनकी फिल्मी लाइफ की बात करें तो वह आने वाले समय में फिल्म लियो में नजर आएंगे। यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में जहां एक तरफ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन विजय के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी इसमें नजर आएंगे।

Post a Comment

From around the web