Manoranjan Nama

इस बॉलीवुड ड्रामा क्वीन को मुंबई पुलिस ने लिया अपनी हिरासत में,इस एक्ट्रेस ने कराया था केस दर्ज

 
इस बॉलीवुड ड्रामा क्वीन को मुंबई पुलिस ने लिया अपनी हिरासत में,इस एक्ट्रेस ने कराया था केस दर्ज

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। फिलहाल राखी को मुंबई की अंबोली पुलिस ने एक अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराए गए एक मामले में हिरासत में ले लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। 

,
एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक अन्य अभिनेत्री के वीडियो लिंक और तस्वीरें कथित रूप से प्रसारित करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में ले लिया है। फीमेल एक्ट्रेस ने राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इससे पहले शर्लिन चोपड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। 

,
शर्लिन ने पोस्ट में लिखा, 'ब्रेकिंग न्यूज!!! अंबोली पुलिस ने एफआईआर 883/2022 के सिलसिले में राखी सावंत को गिरफ्तार किया। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया। शर्लिन चोपड़ा ने बिग बॉस सीजन 16 में साजिद खान के लिए जाने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि महिलाओं का शोषण करने वाले साजिद खान को शो में नहीं रखा जाना चाहिए। 

,
वह साजिद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने भी गई थी। बाद में राखी सावंत साजिद खान के समर्थन में उतरीं और उन्होंने शर्लिन के सभी आरोपों का खंडन किया। इस दौरान पैपराजी से बातचीत के दौरान राखी ने शर्लिन के खिलाफ काफी कुछ बोल दिया था। बाद में शर्लिन ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं राखी ने भी नवंबर में मुंबई की ओशीवारा पुलिस स्टेशन में शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। 

Post a Comment

From around the web