Manoranjan Nama

फ़िल्मी पर्दे के बाद अब राजनीति के पर्दे पर एंट्री मारेंगी Swara Bhaskar, मुंबई की इस सीट से चुनावी अखाड़े में उतरेंगी एक्ट्रेस 

 
फ़िल्मी पर्दे के बाद अब राजनीति के पर्दे पर एंट्री मारेंगी Swara Bhaskar, मुंबई की इस सीट से चुनावी अखाड़े में उतरेंगी एक्ट्रेस 

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक्टिंग की दुनिया में काफी पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं। इसके साथ ही स्वरा भास्कर कई मुद्दों पर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं. अब स्वरा भास्कर को लेकर खबर आ रही है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कांग्रेस स्वरा भास्कर को मुंबई से लोकसभा टिकट दे सकती है। हालांकि, अभी तक कांग्रेस और स्वरा भास्कर की ओर से कोई बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद समाजवादी पार्टी के नेता हैं। अब देखना यह है कि क्या स्वरा भास्कर भी अपने पति के नक्शेकदम पर चलती हैं या नहीं।

.
इस सीट से स्वरा भास्कर को टिकट मिल सकता है
स्वरा भास्कर को लेकर मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें मुंबई की नॉर्थ-सेंट्रल सीट से लोकसभा टिकट दे सकती है. इस सीट पर बीजेपी की पूनम महाजन सांसद हैं. रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि स्वरा भास्कर कांग्रेस के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं. कांग्रेस स्वरा भास्कर के नाम पर भी विचार कर सकती है। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर अक्सर बीजेपी की नीतियों के खिलाफ खड़ी नजर आती हैं। स्वरा भास्कर ने CAA के खिलाफ आयोजित एक जनसभा में हिस्सा लिया था। वहीं, स्वरा भास्कर ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत-जोड़ो न्याय यात्रा में हिस्सा लिया था।

..
स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी नेता फहद अहमद से शादी की
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने फरवरी 2023 में समाजवादी पार्टी नेता फहद अहमद से शादी की थी। इस जोड़े की एक बेटी है। स्वरा भास्कर और फहद अहमद की पहली मुलाकात साल 2019 में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी और उसके बाद दोनों करीब आ गए। स्वरा भास्कर ने कई फिल्मों में काम किया है और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ होती है। इस साल यानी 2024 में स्वरा भास्कर की अभी तक एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है।

Post a Comment

From around the web