Manoranjan Nama

इन सितारों के दिल के साथ खेल चुकी है Kangana Ranaut, 20 साल बड़े इस एक्टर संग भी कर चुकी है नैन मटक्का 

 
इन सितारों के दिल के साथ खेल चुकी है Kangana Ranaut, 20 साल बड़े इस एक्टर संग भी कर चुकी है नैन मटक्का 

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस कंगना रनौत 23 मार्च को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर कंगना रनौत के तमाम फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं. कंगना रनौत अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं और वह तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. इसके अलावा कंगना रनौत के अफेयर्स भी खूब चर्चा में रहते हैं. आइए जानते हैं कि कंगना रनौत का नाम किन-किन सितारों से जुड़ा है। यहां देखिए कंगना रनौत के कथित बॉयफ्रेंड के नाम...

,
आदित्य पंचोली
जब कंगना रनौत इंडस्ट्री में आईं तो स्ट्रगल के दौरान उनकी मुलाकात आदित्य पंचोली से हुई। इसके बाद दोनों कथित तौर पर रिलेशनशिप में रहे। दोनों का ब्रेकअप हो गया और कंगना ने आदित्य पर गंभीर आरोप लगाए।

,
अध्ययन सुमन

कंगना रनौत अध्ययन सुमन के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। बाद में दोनों अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

,
हृथिक रोशन
कन्ना रनौत और ऋतिक रोशन का अफेयर काफी चर्चा में रहा था। कंगना रनौत ने कहा कि वह रितिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, ऋतिक रोशन ने इस बात को स्वीकार नहीं किया। दोनों के बीच का विवाद भी सुर्खियों में रहा है।

,
अजय देवगन
कंगना रनौत ने अजय देवगन के साथ कई फिल्मों में काम किया है। एक बार एक फिल्म के दौरान अजय देवगन और कंगना रनौत के अफेयर की खबरें आई थीं। कहा जाता है कि काजोल इन खबरों से काफी परेशान थीं। फिलहाल अजय देवगन ने इन खबरों को गलत बताया था।

,
निकोलस लॉफर्टी
कंगना रनौत का नाम यूके बेस्ड डॉक्टर निकोलस लाफ़र्टी के साथ भी जुड़ा है। दोनों को कई बार स्पॉट किया गया। इसके बाद कंगना रनौत और निकोलस लाफर्टी के रिश्ते की बातें सामने आईं। हालांकि, फिर खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया।

,
निशांत पिट्टी

कंगना रनौत का नाम ऐस माई ट्रिप के संस्थापक निशांत पिट्टी के साथ जोड़ा गया था। इस पर कंगना रनौत ने साफ इनकार करते हुए कहा था कि वह निशांत पिट्टी को नहीं बल्कि किसी और को डेट कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया।

Post a Comment

From around the web