Manoranjan Nama

Neha Dhupia दोबारा से प्रेग्नेंट है फ्रेंड्स को दी गुड न्यूज़ 

 
नेहा

बीते कुछ महीनों में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों के घर में नए मेहमान का आगमन हुआ है। इनमें रणविजय सिंह, अनुष्का शर्मा, करीना कपूर खान समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। अब एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस के घर में नया मेहमान आने वाला है। एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं और वे दूसरी बार मां बनने वाली हैं। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट कर फैंस के साथ ये खबर शेयर की है।नेहा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वे अपने पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ नजर आ रही हैं। नेहा धूपिया ने तस्वीर शेयर करते नए लिखा, 'इस तस्वीर का कैप्शन सोचने में 2 दिन लग गए। सबसे बेहतरीन कैप्शन जो हम सोच पाए। वो था, 'थैंक यू गॉड।' इस तस्वीर में नेहा की परफेक्ट फैमिली काफी खुश नजर आ रही है।

नेहा

नेहा के पति अंगद और बेटी मेहर की मुस्कान सब जाहिर कर रही है।अंगद ने भी वही तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'घर का नया प्रोडक्शन जल्द ही आ रहा है।' नेहा धूपिया साल 2002 में मिस इंडिया बनी थीं। साल 2003 में उन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म कयामत के जरिए डेब्यू किया। 10 मई 2018 को नेहा ने अंगद के साथ शादी की और फिर 18 नवंबर 2018 को उन्हें मेहर नाम की एक बेटी हुई। अगर नेहा के वर्क फ्रंट की बात करें तो नेहा धूपिया बीते लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं और वे पिछली बार काजोल के साथ साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'हेलिकॉप्टर ईला' में नजर आई थीं। 

Post a Comment

From around the web