Manoranjan Nama

BFF ओरहान के साथ क बार फिर स्पॉट हुई Nysa Devgan, काजोल की लाडली के पोज़ देख नहीं हटेंगी नज़रें 

 
BFF ओरहान के साथ क बार फिर स्पॉट हुई Nysa Devgan, काजोल की लाडली के पोज़ देख नहीं हटेंगी नज़रें 

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। स्टारकिड के माता-पिता जहां उनकी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं वहीं दोस्तों के साथ न्यासा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इसी बीच न्यासा की BFF यानी ओरहान अवतरमनी के साथ पार्टी करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर आप भी उनकी खूबसूरती में खोए रह जाएंगे। वहीं काजोल की बेटी की तस्वीरें देखकर फैंस भी रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाएंगे।

,
न्यासा देवगन के बेस्ट फ्रेंड ओरहान अवतरमनी उर्फ ओरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें न्यासा भी साथ नजर आ रही हैं। ओरहान की लेटेस्ट तस्वीरें लंदन के एक क्लब की हैं, जिसमें बॉलीवुड स्टार किड्स पार्टी करते नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में न्यासा ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं जबकि ओरी पीच कलर की शर्ट में नजर आ रही हैं।

,
इस तस्वीर में स्टारकिड के साथ कुछ और दोस्त भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस की निगाहें अपने लुक से फैशन गोल सेट करती नजर आने वाली न्यासा देवगन की खूबसूरती पर ही टिक जाएंगी। गौरतलब है कि न्यासा देवगन अजय और काजोल की बेटी हैं, जो सिंगापुर के ग्लियन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में स्कूली शिक्षा के बाद स्विट्जरलैंड में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। स्टार किड को अक्सर भारत या विदेश में पार्टी और वेकेशन एन्जॉय करते देखा जा सकता है। 

वहीं बात करें ओरहान की तो वह एक पॉपुलर सेलेब्रिटी हैं, जिन्हें अक्सर बॉलीवुड के स्टारकिड्स के साथ देखा जाता है। वहीं फैंस भी उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। बता दें, न्यासा देवगन पिछले महीने 20 साल की हो गईं, जिसके चलते उनके माता-पिता यानी काजोल और अजय देवगन ने बेटी के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया। वहां की कुछ खास तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसके अलावा स्टारकिड के 20वें बर्थडे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Post a Comment

From around the web