Manoranjan Nama

लीक हुई Priyanka Chopra और Nick Jonas की पर्सनल तस्वीरें, ऑन कैमरा इस तरह नजर आया कपल

 
लीक हुई Priyanka Chopra और Nick Jonas की पर्सनल तस्वीरें, ऑन कैमरा इस तरह नजर आया कपल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इन दिनों अपनी रोमांटिक तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच दोनों की कुछ क्यूट तस्वीरें लीक हो गई हैं। नीचे की स्लाइड में देखिए। प्रियंका और निक की इन तस्वीरों को एक्ट्रेस के फैन पेज प्रियंका चोपड़ा ऑनलाइन ने शेयर किया है। 

,
जिसने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। तस्वीरों में निक और प्रियंका एक-दूसरे की बाहों में आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें अपलोड होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा वन शोल्डर वाइट टॉप पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

,
उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं।  तस्वीर में वह निक को किस करती नजर आ रही हैं। जबकि निक ने येलो टी-शर्ट के साथ ब्लैक एंड व्हाइट ब्लेजर पहना हुआ है। उन्होंने प्रियंका को गोद में लिया हुआ है।

,
दोनों की ये तस्वीरें थोड़ी धुंधली जरूर हैं लेकिन फैंस इनकी केमिस्ट्री पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक्ट्रेस के फैन पेज ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'ये दोनों बहुत हॉट हैं। जबकि दोनों के फैंस इस पर मुहर लगाते नजर आ रहे हैं।

Post a Comment

From around the web