Manoranjan Nama

Salman Khan की बहन Arpita Khan के घर पद गया डाका, 5 लाख के डायमंड ईयररिंग्स हुए गायब, जानिए क्या है पूरा मामला 

 
Salman Khan की बहन Arpita Khan के घर पद गया डाका, 5 लाख के डायमंड ईयररिंग्स हुए गायब, जानिए क्या है पूरा मामला 

सलमान खान की बहन अर्पिता खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक अर्पिता के मुंबई स्थित घर में चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि अर्पिता के घर से उनके हीरे के झुमके चोरी हो गए। इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अर्पिता खान ने कान की बाली चोरी होने के बाद मुंबई के खार पुलिस स्टेशन जाकर मामला दर्ज कराया था। अर्पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उस घर से चोरी हुए झुमके की कीमत 5 लाख रुपये है। 

,
जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी और उसी रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अर्पिता के घर में चोरी उनके घर में काम करने वाले एक नौकर ने की है। जिनकी उम्र 30 साल बताई जा रही है। अर्पिता खान के इस नौकर का नाम संदीप हेगड़े है। जो मुंबई के विले पार्ले इलाके का रहने वाला है।

,
अर्पिता खान की बात करें तो आपको बता दें कि अर्पिता सलमान खान की सगी बहन नहीं हैं, बल्कि सलमान के पिता सलीम खान ने उन्हें गोद लिया था। लेकिन घरवालों के बीच उन्हें रिश्तेदारों से ज्यादा प्यार दिया गया है और सलमान उन्हें बहुत प्यार करते हैं। ये एक्टर अपनी बहन की हर ख्वाहिश पल भर में पूरी करता है।

,
बता दें कि अर्पिता खान ने अभिनेता आयुष शर्मा से शादी की है। दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं। आयुष शर्मा इन दिनों बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आखिरी बार उन्हें सलमान खान के साथ फिल्म 'अंतिम' में देखा गया था।

Post a Comment

From around the web