Manoranjan Nama

Akanksha Dubey के सुसाइड केस में Samar Singh लगा एक और झटका, जेल में बंद सिंगर का नया गाना भी रिलीज

 
Akanksha Dubey के सुसाइड केस में Samar Singh लगा एक और झटका, जेल में बंद सिंगर का नया गाना भी रिलीज

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के निधन की खबर से लोग सदमे में हैं। इसी साल 25 मार्च को एक्ट्रेस ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आकांक्षा की मां ने सिंगर और आकांक्षा के कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह को उनकी मौत (Akansha Dubey Suicide) के लिए जिम्मेदार ठहराया, जिसके बाद समर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे उन्हें बड़ा झटका लगा है।

,
गायक और अभिनेता समर सिंह को पिछले महीने आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी। वहीं, कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके बाद समर सिंह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अभी उन्हें लंबे समय तक जेल में रहना पड़ेगा।

,
और समर की गिरफ्तारी के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए समर सिंह जिम्मेदार होंगे। ऐसे में समर सिंह की मुश्किलें और भी बढ़ गई थीं। इसी दौरान जब वह जेल में थे तब उनका एक गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम 'आगरा के घाघरा' है जिसे खुद समर सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। 

,
इस गाने में समर भी नजर आए थे, वहीं इसमें उनके साथ श्वेता महरा नजर आई थीं, जो भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। समर सिंह भले ही जेल में हैं लेकिन उनके फैन्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। इस गाने को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग सुन चुके हैं और यह भोजपुरी के लेटेस्ट हिट गानों की लिस्ट में शामिल हो चुका है।

Post a Comment

From around the web