Manoranjan Nama

इस एक्टर को सताता है अपनी पत्नी से अलग होने का डर,बोले कहीं वो मुझसे दूर ना चली जाएं

 
इस एक्टर को सताता है अपनी पत्नी से अलग होने का डर,बोले कहीं वो मुझसे दूर ना चली जाएं

बॉलीवुड स्टार्स की शादी और तलाक दोनों ही खबरों में बने रहते हैं। आज हम ऐसे ही एक सेलिब्रिटी कपल के बारे में बात करने जा रहे हैं। इस स्टार कपल की शादी और तलाक दोनों ही चर्चा में रहे। हाँ, आपने सही अनुमान लगाया! हम बात कर रहे हैं अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की। एक समय दोनों बी-टाउन के परफेक्ट कपल हुआ करते थे। 

,
दोनों ने साल 1998 में शादी की थी। शादी के बाद अरबाज और मलाइका अरहान खान के माता-पिता बने। हालांकि धीरे-धीरे दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया और शादी के 19 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। बहरहाल, आज के इस पोस्ट में हम आपको अरबाज खान के एक पुराने इंटरव्यू के बारे में बता रहे हैं। ये इंटरव्यू अरबाज ने तब दिया था जब वो मलाइका से अलग नहीं हुए थे। 

,
इस इंटरव्यू में अरबाज ने बताया कि वह मलाइका के लिए क्या महसूस करते हैं। अरबाज ने कहा था कि वह मलाइका को दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह कभी नहीं चाहेंगे कि मलाइका उनसे दूर जाएं। अरबाज ने कहा था कि शुरुआत में ऐसा नहीं था, लेकिन समय बीतने के साथ उन्हें इस बात का एहसास हुआ।

,
हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। फैन्स को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब मलाइका और अरबाज ने एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान किया। आज दोनों भले ही अलग हो गए हों, लेकिन अक्सर बेटे अरहान के लिए साथ खड़े नजर आते हैं। मलाइका अरोड़ा इन दोनों को बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। जबकि अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Post a Comment

From around the web