Manoranjan Nama

Shah Rukh Khan के घर में दो लोगों ने कर दी घुसपैठ,किंग उस वक्त कहां और क्या कर रहे थे

 
Shah Rukh Khan के घर में दो लोगों ने कर दी घुसपैठ,किंग उस वक्त कहां और क्या कर रहे थे

हाई सिक्योरिटी को चकमा देकर 2 अज्ञात लोग शाहरुख खान के बंगले मन्नत में दाखिल हुए। इस खबर ने सभी को चौंका दिया है। हैरान करने वाली बात ये है कि ये दोनों लोग मन्नत की तीसरी मंजिल पर पहुंचे थे। अब सवाल उठता है कि इतनी कड़ी सुरक्षा में चूक कहां और कैसे हो गई। जब ये दोनों किंग खान के घर के अंदर दाखिल हुए तो सुरक्षाकर्मी कहां थे। उस वक्त शाहरुख खान कहां थे और क्या कर रहे थे. इन सब बातों से फैंस परेशान हैं।

,
खबरों के मुताबिक गुरुवार देर शाम दोनों लोग मन्नत के पिछले गेट से दाखिल हुए. दोनों दीवार फांदकर मन्नत में दाखिल हुए। दोनों लोगों ने भी काफी कूड़ा करकट फैलाया और बंगले की तीसरी मंजिल पर पहुंच गए। सुरक्षाकर्मियों की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। सुरक्षा ने दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया है।

,
जिस वक्त ये दोनों अज्ञात शख्स मन्नत के अंदर दाखिल हुए उस वक्त शाहरुख खान घर पर मौजूद नहीं थे। देर रात करीब 3-4 बजे शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' की शूटिंग कर घर लौटे और फिर सोने चले गए। इसके बाद मन्नत के सुरक्षा अमले की नजर घर में घुसे दोनों लोगों पर पड़ी और उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। दोनों गुजरात के रहने वाले हैं, इनकी उम्र 21 से 25 साल के बीच है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों पर बंगले में अनधिकृत प्रवेश समेत भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों खुद को शाहरुख खान का फैन बता रहे हैं और उनसे मिलने पहुंचे थे।

Post a Comment

From around the web