Manoranjan Nama

जरीन खान की मां ICU में भर्ती हैं , फैंस से बोलीं 'दुआ करें' जाने पूरी खबर 

 
ज़रीन

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। जरीन खान की मां की तबीयत कुछ दिनों से नासाज चल रही है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। मां की तबीयत बिगड़ जाने के बाद जरीन ने अपने सभी फैंस से मां के लिए दुआ करने के लिए कहा है। जरीन की मां इस समय ICU में भर्ती हैं, जिससे अभिनेत्री काफी चिंतित नजर आ रही हैं।जरीन खान ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी के जरिए इस बारे में जानकारी दी है। जरीन खान ने अपनी स्टोरी में लिखा, 'मेरी मां फिर से अस्पताल में भर्ती हैं और आईसीयू में हैं।

ज़रीन

प्लीज उनके लिए दुआ करें।' ये पहली बार नहीं है जब जरीन की मां अस्पताल में भर्ती हुई हैं। इससे पहले भी जरीन खान की मां की तबीयत खराब हो चुकी है।इससे पहले बीते महीने जरीन खान के जन्मदिन के समय भी उनकी मां की तबीयत खराब हो गई थी। इसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही दी थी। जरीन ने एक पोस्ट सेयर करते हुए बताया था कि, 'मैं जानती हूं कि मैं थोड़ी लेट हूं लेकिन मेरे जन्मदिन और ईद की बधाई देने के लिए आप सभी का आभार। मैं बहुत खेद व्यक्त करती हूं कि मैं आप सभी का व्यक्तिगत तौर पर प्रतिक्रिया देकर आभार व्यक्त नहीं कर पा रही हूं।

मैं पिछले डेढ़ महीने से अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। वर्तमान में उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। मैं आप सभी से निवेदन करूंगी कि आप लोग उनके लिए प्रार्थना करिए कि वह जल्दी ठीक हो जाएंl'गौरतलब है कि जरीन खान बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में जरीन को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद जरीन खान हेट स्टोरी 3, अक्सर 2, हाउसफुल 2, वजह तुम हो, 1921 में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों जरीन एक पंजाबी फिल्म 'पटाके पएंगे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन समीप कांग ने किया है। इसके अलावा वह हाल ही में अरमान मलिक और नीति मोहन के म्यूजिक वीडियो 'प्यार मांगा है' में नजर आई थीं।

Post a Comment

From around the web