Manoranjan Nama

इस विदेशी मॉडल ने लिया अनोखा अवतार,वीडियो देख दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां, तैयार होने में लगे 5 घंटे

 
इस विदेशी मॉडल ने लिया अनोखा अवतार,वीडियो देख दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां, तैयार होने में लगे 5 घंटे

'पेरिस फैशन वीक' का नाम सुनते ही आपके जहन में फैशन मॉडल्स के कुछ अलग तरह के आउटफिट या चेहरे जरूर आते होंगे। यह हफ्ता कुछ ऐसा ही है, जहां ऐसी क्रिएटिविटी देखने को मिल रही है, जिसकी लोग कल्पना भी नहीं कर सकते। ऐसा ही कुछ हाल ही में पेरिस फैशन वीक 2023 में देखने को मिला। 

.
इसमें मॉडल डोजा कैट के रेड अवतार ने लोगों को इस कदर आकर्षित किया कि उनकी नजरें हटना मुश्किल हो गया। वह 30,000 स्वारोवस्की क्रिस्टल पहनकर कार्यक्रम में पहुंचीं और उन्हें देखकर सभी की आंखें खुली की खुली रह गईं। अमेरिकन रैपर डोजा केट का ये अनोखा अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

.

डोजा के वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। पेरिस फैशन वीक में अक्सर कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। हर कोई कुछ ऐसा पहनने की कोशिश करता है जो चर्चा का विषय बन जाए। डोजा ऐसा करने में पूरी तरह सफल रही और फिलहाल उसकी ही चर्चा हो रही है। डोजा केट के लिए इस स्टाइल को कैरी करना आसान नहीं रहा है। 

उनके पूरे शरीर पर 30,000 स्वारोवस्की क्रिस्टल हाथ से लगाए गए थे। उनके लुक को तैयार करने में 5 घंटे से ज्यादा का समय लगा। इसके लिए पहले दोजा को सिर से पांव तक लाल रंग में रंगा गया। इसके बाद उनके शरीर पर क्रिस्टल लगाए गए। क्रिस्टल लगाने से पहले उनके शरीर पर पेंट के बाद गोल्ड डस्ट लगाया गया था ताकि इवेंट के दौरान वो चमक सकें।

Post a Comment

From around the web