Manoranjan Nama

Nick Jonas ने कर डाली ये अश्लील हरकत,फिर Priyanka Chopra ने दिखाया बीवी वाला अंदाज़  

 
Nick Jonas ने कर डाली ये अश्लील हरकत,फिर Priyanka Chopra ने दिखाया बीवी वाला अंदाज़  

प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकन सिंगर पति निक जोनास के बीच की बॉन्डिंग से हर कोई वाकिफ है। दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाने में कभी पीछे नहीं हटते फिर चाहे वो पब्लिक प्लेस हो या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म। इंटरनेट पर प्रियंका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो निक के कॉन्सर्ट का है।

,
एक फीमेल फैन निक के कॉन्सर्ट में अपना अंडरगारमेंट फेंकने की कोशिश करती है, लेकिन तभी प्रियंका उन्हें देख लेती हैं और फिर 'बीवी' की ऐसी हरकत करती हैं कि फीमेल फैन भी हैरान रह जाती है। निक जोनास के कॉन्सर्ट से प्रियंका चोपड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निक की एक फीमेल फैन उनके अंडरगारमेंट को फेंकने की कोशिश करती है।

लेकिन तभी वहां से गुजर रही प्रियंका ने फैन के हाथ से अंडरगारमेंट छीन लिया और उसे अपनी पीठ पर टांग लिया और आगे बढ़ गईं। ऐसा करते हुए वो हंसने लगती हैं और उन्हें देखकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगते हैं। कुल मिलाकर प्रियंका एक आम पत्नी की तरह पति के लिए प्रोटेक्टिव नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। दोनों की शादी क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।

nick jonas crazy fan throws bra on him priyanka chopra reaction video | फीमेल  फैन ने निक जोनस पर फेंके अपने 'अंडर गारमेंट', प्रियंका के लगे हाथ, फिर बीच  शो में... |
इस शादी समारोह में सिर्फ दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे. इसके बाद कपल ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी। प्रियंका और निक अब बेटी मालती के माता-पिता हैं। मालती का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने दुनिया को बेटी का चेहरा दिखाया था। पहले वह इमोजी लगाकर अपने लाडले की तस्वीरें शेयर करती थीं।

Post a Comment

From around the web