Manoranjan Nama

अपनी बेटी Malti को दोनों धर्मों की शिक्षा देंगे Nick Jonas, बाइबिल और हिंदू आस्था को लेकर कही यह बात

 
अपनी बेटी Malti को दोनों धर्मों की शिक्षा देंगे Nick Jonas, बाइबिल और हिंदू आस्था को लेकर कही यह बात

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों के बीच काफी प्यार है और ये दुनिया के सामने इस प्यार का इजहार करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाने से भी पीछे नहीं हटते है। हाल ही में निक ने अपने और प्रियंका के अलग-अलग धर्मों के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनका धर्म उनकी बेटी के बड़े होने को प्रभावित करेगा।

,
प्रियंका और निक बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर मीडिया में स्पॉट किया जाता है और दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में निक ने अपनी बेटी मालती की परवरिश और बेटी की परवरिश कैसे करना चाहते हैं, इस बारे में खुलासा किया।

,
हाल ही में एक इंटरव्यू में निक ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने मालती मैरी को 'बाइबिल सिद्धांतों के तत्वों' और हिंदू धर्म के साथ बड़ा किया। उन्होंने कहा, "ईश्वर के साथ मेरा गहरा और अर्थपूर्ण संबंध है, लेकिन मैंने अभी-अभी एक पुस्तक में जो पढ़ा है, ईश्वर ने उससे कई भिन्न रूप धारण किए हैं।"

,
निक ने आगे कहा, 'एक हिंदू लड़की से शादी करने के बाद मैंने उस धर्म और आस्था के बारे में इतना कुछ सीखा है कि यह बहुत ही प्रेरणादायक है। हम एक ऐसे बच्चे की परवरिश कर रहे हैं जिसके पास बाइबल के सिद्धांत और हिंदू धर्म के तत्व भी होंगे। हम अपनी बेटी को दोनों धर्मों का महत्व बताएंगे और चाहेंगे कि वह उन धर्मों की किताबें खुद पढ़े और अपना नजरिया बनाए। ऐसा करने से ही उसे हर धर्म का ज्ञान हो सकेगा, जो हम चाहते हैं।

Post a Comment

From around the web