Manoranjan Nama

हॉलीवुड लौटते ही Priyanka Chopra के हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, पढ़िए एक्ट्रेस की आगामी फिल्म की पूरी जानकारी 

 
हॉलीवुड लौटते ही Priyanka Chopra के हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, पढ़िए एक्ट्रेस की आगामी फिल्म की पूरी जानकारी 

हिंदी सिनेमा से ग्लोबल आइकन तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा 10 दिन भारत में रहने के बाद एक बार फिर पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ घर लौट आई हैं। देसी गर्ल ने भले ही इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बना रखी है, लेकिन प्रियंका लगातार हॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमा रही हैं। हाल ही में भारत से अपने ससुराल लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने लौटते ही एक और बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा की है। अब बतौर एक्ट्रेस हॉलीवुड फिल्मों में अपने पैर जमाने के बाद वह बतौर प्रोड्यूसर भी वहां अपनी जड़ें मजबूत कर रही हैं।

,
प्रियंका चोपड़ा बतौर प्रोड्यूसर हॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं
साल 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा की वेब डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को हाल ही में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस डॉक्यूमेंट्री को भी काफी सराहना मिली थी. इस वेब डॉक्यूमेंट्री के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने कैनेडियन प्रोड्यूसर बैरी एवरिच के साथ मिलकर काम किया है, जिसकी जानकारी खुद ग्लोबल आइकन ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, "ऐसी कहानियों और फिल्म निर्माताओं के साथ जुड़ना जो एक अद्वितीय दृष्टिकोण के साथ दर्शकों को लुभाने की क्षमता रखते हैं, पर्पल पेबल पिक्चर्स हमेशा इसकी तलाश में रहता है। बैरी एवरिच की नई फीचर डॉक्यूमेंट्री 'बॉर्न हंग्री' बिल्कुल वैसी ही कहानी है।"

,
आपके साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता-प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में आगे लिखा, ''मैं सैश की इस अद्भुत कहानी और उनके दृढ़ संकल्प से पूरी तरह प्रभावित हूं। यह एक बहुत ही संवेदनशील और अद्भुत कहानी है, जिसके कारण हमें सहयोग करने से पहले सोचना भी नहीं पड़ा। 

हम इस कहानी को आप सभी के साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।'' जैसे ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नई फीचर डॉक्यूमेंट्री के बारे में प्रशंसकों के साथ जानकारी साझा की, एक यूजर ने लिखा, ''आप इसे ऑस्कर लेकर ही मानेंगे।'' दूसरे यूजर ने लिखा, '' हमें आप पर बहुत गर्व है रानी,'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''हम भी इंतजार नहीं कर सकते।''

Post a Comment

From around the web