लाइव कॉन्सर्ट के दौरान Nick Jonas के साथ स्टेज पर हो गया कुछ ऐसा, यहाँ देखिये सिंगर का वायरल विडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अपने भाइयों के साथ 'फाइव एल्बम वन नाइट द वर्ल्ड टूर' पर हैं। जिसकी शुरुआत उन्होंने अगस्त में यांकी स्टेडियम में की थी। निक जोनास के इस टूर के एक कॉन्सर्ट के दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं। निक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जब निक गाना गा रहे होते हैं तो दर्शकों में से कोई उन पर ब्रेसलेट फेंकता है।
निक ने उन्हें रुकने का इशारा किया। यह मामला तब सामने आया जब निक 'रोलरकोस्टर' ट्रैक गा रहे थे। निक को ब्रेसलेट पकड़ने के लिए आगे बढ़ते देखा गया, लेकिन वह चूक गए। इसके बाद एक फैन ने उन पर दूसरा ब्रेसलेट फेंका जो उनके सिर के ऊपर से उड़ गया। निक ने दर्शकों को चीज़ें फेंकना बंद करने का संकेत देते हुए कहा, “रुको, रुको... अब और नहीं।
इसके बाद उन्होंने स्माइल के साथ कॉन्सर्ट जारी रखा. अब घटना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालाँकि, यह पहली बार नहीं है। निक के साथ पहले भी ऐसा हो चुका है. एक बार एक कॉन्सर्ट के दौरान एक महिला प्रशंसक ने उन पर अंडरगारमेंट्स फेंक दिये थे। और सिर्फ निक ही नहीं, कई कलाकारों को हाल के महीनों में कॉन्सर्ट के दौरान ऐसे मामलों का सामना करना पड़ा है।
Stop throwing stuff onstage! #TheTour (9.11.23)
— Jonas Brothers Daily News (@Jonas_DailyNews) September 12, 2023
📸: simplyjennyfurr on TikTok pic.twitter.com/WJYwv9LUUW
मंच पर वस्तुएं फेंके जाने से कुछ लोग घायल हो गये। जून में, एक दर्शक सदस्य ने बेबे रेक्सा पर एक सेल फोन फेंक दिया। इससे उसकी आंखें जख्मी हो गयीं। खैर, इस घटना के बाद ऐसा करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह का मामला केल्सिया बैलेरीनी और पिंक के साथ भी हो चुका है।