Manoranjan Nama

नेटफ्लिक्स सीरीज का ये हीरो है दुनिया का मोस्ट हैंडसम मैन, जानिए और कौन है लिस्ट में शामिल

 
नेटफ्लिक्स सीरीज का ये हीरो है दुनिया का मोस्ट हैंडसम मैन, जानिए और कौन है लिस्ट में शामिल

पूरी दुनिया में खूबसूरती के लिए सलेक्शन होते हैं। अब उन्हें दुनिया का सबसे हैंडसम पुरुष चुना गया है। 'ग्रीक गोल्डन रेशियो इक्वेशन' के तहत दुनिया भर से 10 पुरुषों को चुना गया है। इस लिस्ट को कॉस्मेटिक सर्जन डॉ जूलियन डी सिल्वा ने तैयार किया है। दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों की लिस्ट में पहले नंबर पर नेटफ्लिक्स पर आई लोकप्रिय सीरीज ब्रिजर्टन में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता का नाम सबसे ऊपर है।

,
ब्रिजर्टन सीरीज में साइमन बैसेट की भूमिका निभाने वाले 34 वर्षीय अभिनेता रेगे-जीन पेज को दुनिया का सबसे हैंडसम पुरुष माना गया है। ग्रीक गोल्डन रेशियो के अनुसार रेगे का चेहरा 93.65% सही पाया गया, इस अनुपात के तहत चेहरे की बनावट और सुंदरता को ही आंका जाता है। इस चयन में कंप्यूटराइज्ड मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह सुंदरता मापने का एक वैज्ञानिक तरीका है, जो काफी पुराना है।

,
वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्रिस हेम्सवर्थ का नाम है। उन्हें 93.53 फीसदी के साथ इस अनुपात में रखा गया है। माइकल बी जॉर्डन 93.46 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर शामिल हैं, जबकि सिंगर हैरी स्टाइल्स 92.30 फीसदी के साथ चौथे नंबर पर शामिल हैं. इंग्लिश फुटबॉलर जूड बेलिंघम 92.22% के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं और रॉबर्ट पैटिनसन छठे स्थान पर हैं। दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों की सूची में सातवें स्थान पर क्रिस इवांस, आठवें स्थान पर जॉर्ज क्लूनी, नौवें स्थान पर हेनरी गोल्डिंग और दसवें स्थान पर ड्वेन जॉनसन शामिल हैं। 

कॉस्मेटिक सर्जन डॉ जूलियन डी सिल्वा ने कंप्यूटराइज्ड मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल कर दुनिया के सबसे खूबसूरत पुरुषों की सूची तैयार की है। डेलीमेल की खबर के मुताबिक, डॉ. जूलियन ने चेहरे की बनावट जैसे होंठ, ठुड्डी, होंठों की चौड़ाई, चेहरे का आकार, नाक, आंखों की स्थिति और माथा जैसी कई चीजों को नापा। आपको बता दें कि पिछले साल भी डॉक्टर जूलियन ने यह लिस्ट तैयार की थी, जिसमें एम्बर हर्ड को गोल्डन रेशियो के आधार पर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला चुना गया था। अब रेगे-जीन पेज दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुष बन गए हैं।

Post a Comment

From around the web