Manoranjan Nama

अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर बोटिंग करते हुए इस हॉलीवुड एक्टर को आ गई नींद,सच पता चला तो हैरान थे सब

 
अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर बोटिंग करते हुए इस हॉलीवुड एक्टर को आ गई नींद,सच पता चला तो हैरान थे सब

बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज की गिनती हॉलीवुड के पावर कपल्स में होती है। इक्कीस साल पहले सगाई करने वाले इस जोड़े ने अगस्त 2022 में दूसरी शादी की थी। बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज की प्रेम कहानी किसी रोलरकोस्टर की सवारी से कम नहीं रही है। इस जोड़ी ने 2002 में सगाई कर ली, लेकिन इसके तुरंत बाद बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज ने अपने रास्ते अलग कर लिए। फिर दोनों ने अलग-अलग पार्टनर से शादी की और फिर उनके बच्चे भी हुए। लेकिन बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज आखिरकार एक साथ वापस आ गए हैं। इन दोनों की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। आज हम आपको बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जो काफी चर्चा में रहा। यह हनीमून की कहानी है। उस वक्त कुछ ऐसा हुआ था, जिससे बेन एफ्लेक बुरी तरह ट्रोल हो गए थे।

,,
दरअसल बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज जब हनीमून पर गए तो उन्होंने वहां क्रूज राइड की। दोनों के हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। लेकिन कुछ तस्वीरों में बेन एफ्लेक सोते हुए नजर आए, जिससे वह निशाने पर आ गए। हनीमून पर बेन एफ्लेक की सोती और थकी हुई तस्वीरों को देख यूजर्स ने खूब मीम्स बनाए। यूजर्स ने तस्वीरों के पीछे की वजह जाने बिना अभिनेता को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

,
लेकिन बाद में पता चला कि बेन एफ्लेक माइग्रेन से पीड़ित थे, जिससे वह बहुत थके हुए और नींद में डूबे रहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइग्रेन की वजह से बेन एफ्लेक को कई बार बीच में शूटिंग रोकनी पड़ी। इसी वजह से उन्हें अक्सर थका हुआ और नींद में देखा जाता था। बेन एफ्लेक के हनीमून पर सोने के पीछे की असली वजह सामने आने के बाद, प्रशंसकों को अभिनेता से सहानुभूति हो गई।

,
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज की पहली मुलाकात 2002 में फिल्म गिगली की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय जेनिफर की शादी हो चुकी थी। लेकिन जब बेन एफ्लेक ने एक इंटरव्यू में जेनिफर लोपेज से अपने प्यार का इजहार किया तो एक्ट्रेस ने पति क्रिस को तलाक दे दिया। वह और बेन एफ्लेक बाद में एक साथ घूमते हुए देखे गए हैं।

Post a Comment

From around the web