Manoranjan Nama

ये भोजपुरी गाना मचा रहा है धमाल,यूजर्स बोले एकदम तोड़,जानिए सिंगर का नाम 

 
ये भोजपुरी गाना मचा रहा है धमाल,यूजर्स बोले एकदम तोड़,जानिए सिंगर का नाम 

भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू हमेशा ही अपने गानों से हंगामा मचा देते हैं। सिंगर कल्लू के गाने अक्सर लोगों की जुबान पर रहते हैं। वहीं, भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज के गानों का कोई तोड़ नहीं है। भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम सितारे शिल्पी के गानों पर थिरकते नजर आ चुके हैं। नए साल की शुरुआत में शिल्पी और अरविंद अकेला कल्लू ने फैंस के लिए एक बड़ा धमाका पेश किया है।

,
इस जोड़ी का साल का पहला गाना रिलीज हो गया है। इस गाने को रिलीज हुए कुछ ही दिन हुए हैं। लेकिन ये गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस गाने को मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं। शिल्पी और कल्लू का गाना झाल (Jhaal) फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. इस गाने के बोल भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहे हैं।

,
सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से भोजपुरी गाना झल रिलीज किया गया. श्वेता के तीखे अंदाज पर फैन्स झूमते नजर आ रहे हैं। गाना यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। बता दें, अरविंद अकेला कल्लू के फैंस उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. सिंगर की फैन फॉलोइंग देखने लायक है। उनके फैन्स ने भी इस गाने को काफी पसंद किया है।

शिल्पी राज और अरविंद अकेला कल्लू की गायकी ने लोगों के दिलों को छू लिया है। इस जोड़ी का एक साथ आना और गाना किसी जादू से कम नहीं है। यह साल का पहला भोजपुरी गाना है। जिसने भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा मचा रखा है। जाहिद अख्तर ने इस गाने को लिखा है. इसका म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं।

Post a Comment

From around the web