Manoranjan Nama

Sapna Choudhary के साथ इस भोजपुरी स्टार ने लगाये ठुमके,हरियाणा और भोजपुरी का नायाब संगम देखिए

 
Sapna Choudhary के साथ इस भोजपुरी स्टार ने लगाये ठुमके,हरियाणा और भोजपुरी का नायाब संगम देखिए

भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं. एक तरफ उनकी राजनीति में उठापटक और दूसरी तरफ सपना चौधरी के साथ उनका नया गाना। बीते दिनों पवन सिंह से जुड़ी ये दो खबरें सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचती नजर आईं। पवन सिंह हर बार कुछ ऐसा कर जाते हैं कि भोजपुरी दर्शक दंग रह जाते हैं। हाल ही में हरियाणा की मशहूर डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के साथ पवन सिंह ने अपना नया गाना रिलीज किया है।

,
इस गाने में भोजपुरी जगत और हरियाणवी इंडस्ट्री का बेहतरीन संगम देखने को मिला है। पवन सिंह की सुरीली आवाज के साथ सपना चौधरी के लटके झटके किसी को भी मदहोश कर सकते हैं। सपना चौधरी के साथ इस गाने का टाइटल पवन सिंह ने लहंगा लहक जय राखी रिलीज किया है। रिलीज के साथ ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। महज 22 घंटे में इस गाने को 50 लाख से ज्यादा बार सुना जा चुका है। 

,
इस गाने में पवन सिंह के साथ सपना चौधरी ने लटके झटके मारे तो खूब ठुमके लगाए ही हैं साथ ही मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने भी धुनों का जादू चलाकर दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। इस गाने को मशहूर यूट्यूब चैनल वायरल भोजपुरी पर रिलीज किया गया है। पवन सिंह बीते दिनों से जितने भी गाने रिलीज कर रहे हैं, उनमें उनकी हीरोइन लाल रंग का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। ऐसा लगता है कि पवन सिंह ने लाल घाघरा को अपना लकी मान लिया है। 

पवन सिंह और सपना चौधरी का ये गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर बना हुआ है। पवन सिंह और शिल्पी राज की सुरीली आवाज जब भी जुगलबंदी करती नजर आती है तो वह गाना सुपर डुपर हिट साबित होता है। इस गाने के बोल धीरज बबुआ ने लिखे हैं। इस गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। कमेंट बॉक्स में फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Post a Comment

From around the web