Manoranjan Nama

इस शख्स को कहा जाता है भारतीय सिनेमा का तानसेन,Jab Dil Hi Tut Gaya से रहा गहरा नाता

 
इस शख्स को कहा जाता है भारतीय सिनेमा का तानसेन,Jab Dil Hi Tut Gaya से रहा गहरा नाता

जब दिल टूटा तो क्या करेंगे जिंदगी का... दर्द में डूबे आशिकों के मुंह से ये गाना अक्सर सुना जाता है। इस गाने को 72 साल पहले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पहले 'तानसेन' और सुपरस्टार केएल सहगल ने गाया था। कुंदन लाल सहगल का नाम हिंदी फिल्मों में एक बेजोड़ गायक के रूप में प्रसिद्ध है, लेकिन देवदास (1936) जैसी चंद फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय के कारण उनके प्रशंसक उन्हें हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार मानते हैं। आज ही के दिन केएल सहगल का निधन हुआ था।  तो आइए जानते हैं हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार के बारे में कुछ खास बातें-

,
11 अप्रैल 1904 को जम्मू में जन्मे सहगल साहब ने अपने सिनेमा करियर में 185 गाने गाए और आज भी लोग उनके गाने सुनना पसंद करते हैं. उन्होंने हिंदी, उर्दू, बंगाली, पंजाबी, तमिल और फारसी भाषाओं में भी गाने गाए हैं। सहगल के हर गाने में कोई न कोई संदेश छुपा होता था।  जहां उन्होंने 'एक बांग्ला बने न्यारा' से रिश्ते को एक सूत्र में बांधा, वहीं 'हाये है ये जालिम जमाना' से दुनिया को कड़वी सच्चाई से भी रूबरू कराया।

,
केएल सहगल ने गाने के अलावा एक्टिंग भी की है. दो दशकों के सिने करियर में, सहगल ने 36 फिल्मों में अभिनय किया, लगभग 185 गाने गाए, जिनमें 142 फिल्मी और 43 गैर-फिल्मी गाने शामिल हैं। कभी सहगल की आवाज में रेडियो पर सुबह 7 बजे गाना बजता था। उनकी आवाज लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुकी थी। सहगल पहले गायक थे जिन्होंने गानों पर रॉयल्टी का परिचय दिया।

,
सहगल को अगर संगीत का कुंदन भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा. सहगल के गाने 'जब दिल ही टूट गया' का एक किस्सा काफी मशहूर है। सहगल साहब के बारे में कहा जाता है कि वे बिना पिए नहीं गाते थे, लेकिन जब उन्हें फिल्म 'शाहजहां' के लिए 'जब दिल ही टूट गया' गाना था तो वे बिना पिए ही चले गए. इतना ही नहीं ये गाना पहली बार में ही सभी को पसंद आया था. केएल सहगल ने इस गाने के बाद कहा था कि मेरे जनाजे में 'जब दिल ही टूट गया' गाना बजना चाहिए और हुआ भी।

Post a Comment

From around the web