Manoranjan Nama

Coke Studio Bharat ये 50 म्यूजिशियन चलाएंगे मैजिक, बनाएंगे 9 से ज्यादा गाने

 
Coke Studio Bharat ये 50 म्यूजिशियन चलाएंगे मैजिक, बनाएंगे 9 से ज्यादा गाने

पूरी दुनिया में धूम मचाने के बाद अब कोक स्टूडियो भारत में एक नया प्रयोग करने जा रहा है. इसी के चलते उन्होंने कोक स्टूडियो इंडिया लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इस मौके पर 50 से ज्यादा कलाकार अपनी धुनों का जादू बिखेरते नजर आएंगे। वे 10 गाने प्रोड्यूस करेंगे जो भारत की बात करेंगे। भारतीय संगीत इस समय एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है और खासकर नए जमाने के गायक अपनी आवाज से इसे नई ऊंचाईयों पर ले जा रहे हैं।


इसी को ध्यान में रखते हुए कोक स्टूडियो भारत अपना सुनाओ लेकर आया है। इसके जरिए वह भारत के कलाकारों के जरिए भारत की बात करने वाले हैं। वह इसके माध्यम से 10 ट्रैक बनाने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों के संगीतकारों को इकट्ठा कर रहा है। इस सीज़न में अमान और अयान अली, अरमान मलिक, दिलजीत दोसांझ और मैथिली ठाकुर जैसे कई गायक अपनी आवाज़ देंगे। इसके जरिए वे पूरे भारत को जोड़ने का भी प्रयास करेंगे।


वह भारतीय वाद्य यंत्र अलगोजा, चिमटा, सरोद, सारंगी, तुम्बी और रबाब जैसे वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल करते भी नजर आएंगे। कोक स्टूडियो इंडिया के प्रशंसक इसे सभी ऑडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सुन सकते हैं। इसमें Spotify, Gaana, Saavn, Wynk Music शामिल हैं।


इस मंच के माध्यम से बनाए गए गीतों का पूरे भारत में प्रचार और प्रसार किया जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक इन गानों पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। अमान और अयान अली, अरमान मलिक, दिलजीत दोसांझ और मैथिली ठाकुर ने कई सुपरहिट गाने कंपोज़ किए हैं। उनके गाने भी काफी मशहूर हैं।

Post a Comment

From around the web