अपने गाने से लोगों को पटाने में सफल हुई Khushboo Tiwari,वीडियो ने तोड़े व्यूज के रिकॉर्ड्स

भोजपुरी सिनेमा में हर दूसरे दिन हजारों गाने रिलीज होते हैं. कुछ गाने इमोशनल होते हैं तो कुछ पार्टी सॉन्ग। लेकिन कुछ ही सिंगर ऐसे हैं जो भोजपुरी सिनेमा में रैप सॉन्ग का कल्चर बढ़ा रहे हैं। खुशबू तिवारी का एक रैप सॉन्ग इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिस पर हजारों की संख्या में लोग रील बनाते नजर आ रहे हैं। खुशबू तिवारी के रैप सॉन्ग का टाइटल पता लोगे रखा गया है। हम जानते हैं पता लोगे का नाम सुनते ही यह धुन आपके कानों में जरूर पड़ी होगी।
खुशबू तिवारी के इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। खुशबू तिवारी के इस गाने पर सिर्फ भोजपुरी सिनेमा से ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने वीडियो बनाकर शेयर किया है। इस गाने से खुशबू तिवारी रातों रात भोजपुरी इंडस्ट्री में मशहूर हो गई हैं। खुशबू तिवारी के गाने को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन फिर भी यह गाना लगातार ट्रेंड कर रहा है।
खुशबू तिवारी के इस गाने को आप Wynk, Spotify, Apple Music, JioSaavn, Amazon और YouTube Music जैसे तमाम ऐप पर जाकर सुन सकते हैं। अगर आप इस गाने का वीडियो देखना चाहते हैं तो हम आपके लिए वह वीडियो भी लेकर आए हैं। इस गाने में शुभम जैकर के साथ खुशबू तिवारी नजर आ रही है। इस गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं। इस गाने का म्यूजिक विकी वॉक ने दिया है। खुशबू तिवारी के इस गाने को 50 लाख से ज्यादा फैन्स सुन चुके हैं।
खुशबू तिवारी के इस गाने को उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के टी एंटरटेनमेंट पर रिलीज किया गया है. भोजपुरी सिनेमा की बड़ी हसीनाओं ने खुशबू तिवारी के गाने का जमकर प्रमोशन किया था. सबसे पहले इस गाने पर रील करने वाली हसीना कोई और नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन के साथ फ्लर्ट करने वाली मशहूर एक्ट्रेस मनीषा रानी थीं. यूट्यूब से ज्यादा ये गाना इंस्टाग्राम के गलियारों में सुपर डुपर हिट साबित हुआ है.