रणवीर-दीपिका से विराट-अनुष्का तक वो सेलिब्रिटीज स्टार कपल जो कर चुके हैं पब्लिकली किस, सरेआम हुए....
मनोरंजन न्यूज़ डेस्क, बॉलीवुड सेलेब्स अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं चूकते हैं। फिर चाहे वो सोशल मीडिया पर हो, या फिर पब्लिक में सबके बीच। इतना ही नहीं ये सेलेब्स बेझिझक अपने पार्टनर को सरेआम किस भी कर चुके हैं। ऐसे में आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड के इन सेलेब्रिटी कपल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने पार्टनर को पब्लिक में किस कर चुके हैं। आइये देखें ये लिस्ट...
वरुण धवन-नताशा दलाल
वरुण धवन और नताशा दलाल ने कुछ महीनों पहले ही शादी की है। ये दोनों भी कई बार पब्लिक में एक दूसरे को प्यार करते हुए किस कर चुके हैं।
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सबसे रोमांटिक जोड़ियों में से एक हैं। कई बार दोनों ने पब्लिक प्लेस पर एक दूसरे को किस किया है।
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कई बार पब्लिक प्लेस पर एक-दूसरे को किस किया है। इससे पहले दीपिका ने रेड कार्पेट पर रणवीर को किस किया था।
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शाहिद ने वेडिंग एनिवर्सरी पर मीरा को किस करते हुए फोटो शेयर की थी।
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
पिछले साल विराट कोहली के जन्मदिन के मौके पर अनुष्का ने कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं और उनमें से एक में अनुष्का विराट के गालों पर किस करती दिख रही थीं।