प्यार में हार का सामना करते ही नेशनल टीवी पर खूंखार हो गई थीं Madhurima Tuli, लाइव टीवी पर कर डाली थी एक्स की धुलाई
बॉलीवुड न्यूज़ डेस्क, टीवी की चंद्रकांता मधुरिमा तुली टीवी की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि अपने गुस्से के लिए जानी जाती हैं। ब्रेकअप के बाद मधुरिमा तुली का ऐसा अंदाज देखने को मिला जिसे देखकर फैंस भी हैरत में पड़ गए थे। मधुरिमा तुली अपने काम से ज्यादा ब्रेकअप की वजह से सुर्खियां बटोर चुकी हैं। मधुरिमा तुली ने सालों पहले विशाल आदित्य सिंह को डेट किया था। कुछ महीनों में ही दोनों अलग हो गए। जिसके बाद मधुरिमा तुली के ब्रेकअप ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको मधुरिमा तुली की लव स्टोरी सुनाने जा रहे हैं।
पहली मुलाकात
सीरियल चंद्रकांता में मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह ने लीड रोल प्ले किए थे। चंद्रकांता के सेट पर मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की पहली मुलाकात हुई थी। इस दौरान कब मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह को एक दूसरे से प्यार हो गया ये किसी को पता ही नहीं चला।
विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली का रिश्ता
मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह ने चोरी छिपे एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। हालांकि मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। कुछ महीनों के अंदर ही मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह का ब्रेकअप हो गया।
ब्रेकअप के बाद नच बलिए में किया धमाल
ब्रेकअप होने के बाद भी मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह एक दूसरे से अलग नहीं रह पाए। न चाहते हुए भी मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह ने नच बलिए में एक साथ काम किया। इस दौरान फैंस ने मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की जोड़ी को खूब प्यार दिया।
खूंखार हो गई थीं टीवी की चंद्रकांता
प्यार में हार मिलते ही मधुरिमा तुली काफी खूंखार हो गई थीं। ब्रेकअप के बाद मधुरिमा तुली ने कई बार विशाल आदित्य सिंह पर हाथ उठा दिया था। मधुरिमा तुली की इन हरकतों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।
नच बलिए के सेट पर उठाया था हाथ
नच बलिए के सेट पर भी मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह को कई बार झगड़ा करते हुए देखा जा चुका है। दावा किया जाता है कि नच बलिए के सेट पर मधुरिमा तुली ने विशाल आदित्य सिंह को जोरदार चांटा मार दिया था। डांस रिहर्सल के दौरान मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह के बीच खूब झगड़े होते थे।
बिग बॉस के घर में भी पीट चुकी हैं
बिग बॉस 13 के घर में मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह का जबरदस्त झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के दौरान मधुरिमा तुली ने विशाल आदित्य सिंह को पैन से पीट डाला था। जिसके बाद सलमान खान ने मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य की क्लास लगाई थी।
परेशान हो गए थे विशाल
बिग बॉस के घर में मधुरिमा तुली को देखकर विशाल आदित्य सिंह के होश ही उड़ गए थे। मधुरिमा तुली ने विशाल आदित्य सिंह को इतना परेशान किया कि वो शो को ही छोड़कर जाना चाहते थे।
इस हसीना को डेट करने लगे हैं विशाल
मधुरिमा तुली से अलग होने के बाद विशाल आदित्य सिंह ने खतरों के खिलाड़ी 11 में हिस्सा लिया था। इस दौरान खबर आई थी कि विशाल आदित्य सिंह ने सना मकबूल को डेट करना शुरू कर दिया है। इस दोनों को कई बार साथ में पार्टी करते हुए भी देखा जा चुका है।
एक दूसरे की शक्ल नहीं देखना चाहते
ब्रेकअप के बाद मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते हैं। बिग बॉस के बाद मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह ने अब तक भी स्क्रीन शेयर नहीं की है।