Manoranjan Nama

Laal Singh Chaddha से लेकर Bhediya तक सिनेमाघरों में बुरी तरह पिटी इन फिल्मों ने OTT पर उड़ाया गर्दा, आज ही कर डाले बिंज वॉच 

 
Laal Singh Chaddha से लेकर Bhediya तक सिनेमाघरों में बुरी तरह पिटी इन फिल्मों ने OTT पर उड़ाया गर्दा, आज ही कर डाले बिंज वॉच 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर दिन कई फिल्में बनती हैं। जिनकी दमदार एक्टिंग दर्शकों को पसंद आती है, हालांकि कई ऐसी फिल्में भी हैं जिनकी कहानी दमदार है, फिर भी वह सिनेमाघरों में फ्लॉप हो जाती हैं। हालांकि, ओटीटी पर आने के बाद इसे खूब प्यार मिल रहा है।

,
लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर ने कम बुद्धि वाले व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो ट्रेन यात्रियों को अपनी यात्रा के बारे में बताता है। यह फिल्म सिनेमाघरों में तो फ्लॉप हो गई, लेकिन जब नेटफ्लिक्स पर आई तो दर्शकों को इसकी इमोशनल कहानी काफी पसंद आई।

,
एक्शन हीरो
ऐसा ही कुछ हुआ आयुष्मान खुराना की फिल्म एक्शन हीरो के साथ, फिल्म सिनेमाघरों में तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन नेटफ्लिक्स पर आते ही इसने तहलका मचा दिया।

,
विक्रम वेधा
विक्रम वेधा साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसमें सैफ अली खान और ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। वहीं सपोर्टिंग रोल में राधिका आप्टे, रोहित सराफ और योगिता बिहानी नजर आए थे। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

,
अक्टूबर
वरुण धवन की फिल्म अक्टूबर एक स्लाइस-ऑफ-लाइफ ड्रामा फिल्म है। यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन अमेज़न प्राइम वीडियो पर इसकी कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा।

,
भेड़िया
वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर भेड़िया ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन जियो सिनेमा पर रिलीज होने के बाद दर्शकों ने इसे पसंद किया।

,
जर्सी
सोनी लिव पर ओटीटी रिलीज के बाद शाहिद कपूर की जर्सी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में पिता और बेटे के बीच का प्यार दिखाया गया है, जो आपको भी इमोशनल कर देगा।

Post a Comment

From around the web