Manoranjan Nama

कपिल शर्मा बने नवजोत सिंह सिद्धू, The Great Indian Kapil Show का ये नया Video देख नही रोक पाएंगे हंसी 

 
कपिल शर्मा बने नवजोत सिंह सिद्धू, The Great Indian Kapil Show का ये नया Video देख नही रोक पाएंगे हंसी 

नेटफ्लिक्स पर इन दिनों द ग्रेट इंडियन कपिल शो की खूब चर्चा है। इसके पहले एपिसोड में बॉलीवुड स्टार्स रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी नजर आए थे। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर नजर आए। सबसे खास बात ये रही कि शो में नवजोत सिंह सिद्धू की कमी पूरी की गई. जी हां, शो में कपिल शर्मा खुद सिद्धू के गेटअप में नजर आए थे. शो का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

.
कपिल के शो के आने वाले एपिसोड में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर नजर आने वाले हैं। इस शो के प्रोमो में कपिल शर्मा नवजोत सिंह सिद्धू के अवतार में नजर आए थे. वह कविता पाठ भी करते नजर आए। उनका ये अंदाज देखकर न सिर्फ क्रिकेटर बल्कि दर्शक भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए। इस दौरान अर्चना पूरन सिंह भी कपिल की गोद में बैठी नजर आ रही है। यह एपिसोड शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट होगा।


सिद्धू कपिल के शो में नजर आ चुके हैं
नवजोत सिंह सिद्धू टीवी के मशहूर शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें द कपिल शर्मा शो सीजन 1 और 2 और फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा में भी देखा गया था। उनके शो छोड़ने के बाद एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने उनकी जगह ली।

.
कपिल का नया शो नेटफ्लिक्स पर है

कपिल शर्मा एक बार फिर अपने नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के साथ लौट आए हैं लेकिन इस बार वह टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हैं। फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशी ये थी कि सुनील ग्रोवर 6 साल बाद कपिल के साथ लौटे. इस बार वह 'डफली' के अवतार में नजर आए। पहले एपिसोड में वह रणबीर कपूर के साथ खूब रोमांस करते नजर आए।

Post a Comment

From around the web