Manoranjan Nama

Arjun Kapoor से ब्रेक-उप की ख़बरों पर बरसी Malaika Arora, अब इतना सब होने के बाद ब्रेकअप का....

 
Arjun Kapoor से ब्रेक-उप की ख़बरों पर बरसी Malaika Arora, अब इतना सब होने के बाद ब्रेकअप का

बॉलीवुड न्यूज़ डेस्क, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी अक्सर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों ये खबर बड़ी वायरल हुई कि अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है। ये खबर सुन फैन बड़े ही हैरान रह गए थे। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने ब्रेकअप वाली बात को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। दरअसल अर्जुन ने बीते कुछ दिनों से मलाइका के घर जाना बंद कर दिया था। ऐसे में लोग उनके ब्रेकअप की बातें बनाने लगे। लेकिन फिर यह बात सामने आई कि अर्जुन कोरोना संक्रमित हुए थे और एहतियात के तौर पर मलाइका से नहीं मिल रहे थे।
Arjun Kapoor से ब्रेक-उप की ख़बरों पर बरसी Malaika Arora, अब इतना सब होने के बाद ब्रेकअप का

ब्रेकअप की खबरों और हेटर्स दोनों पर लगाम कसने के लिए मलाइका और अर्जुन दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की। सबसे पहले अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगाते हुए अपनी और मलाइका की एक सेल्फ़ी वाली फोटो इंस्टा पर पोस्ट की। उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा “अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहिए। खुश रहिए। लोगों के लिए मंगल कामना करता हूं और आप सभी को ढेर सारा प्यार।”
 

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के फुट स्टेप्स को फॉलो करते हुए मलाइका ने भी अपने हेटर्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी के माध्यम से लोगों को ज्ञान दिया कि 25 की उम्र के बाद लाइफ खत्म नहीं होती है। आपको 40 की उम्र में भी प्यार मिल सकता है। लोगों को इसे सामान्य तरह से देखना सीखना चाहिए।
Arjun Kapoor से ब्रेक-उप की ख़बरों पर बरसी Malaika Arora, अब इतना सब होने के बाद ब्रेकअप का

मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा “नहीं लेकिन सच में। 40 की उम्र में आपको प्यार मिलना, इसे नॉर्मलाइज करें। 30 की उम्र में नए सपने देखना और उन्हें खोजना नॉर्मलाइज करें। 50 की उम्र में अपने जीवन के उद्देश्य को पाना और खुद को ढूंढना नॉर्मलाइज करें। लाइफ 25 की उम्र के बाद खत्म नहीं होती। तो ऐसे एक्टिंग करना बंद करें जैसे ये होता है।”
Arjun Kapoor से ब्रेक-उप की ख़बरों पर बरसी Malaika Arora, अब इतना सब होने के बाद ब्रेकअप का

मलाइका अरोड़ा को लोग अक्सर उम्र में छोटे अर्जुन कपूर को डेट करने के लिए ट्रोल करते रहते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस को उनकी बोल्ड ड्रेस और बढ़ती उम्र की वजह से भी ट्रोल किया जाता है। कपल के रिश्ते की शुरुआत तब हुई थी जब मलाइका का अरबाज खान से तलाक हो गया। इसके बाद से एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था।
Arjun Kapoor से ब्रेक-उप की ख़बरों पर बरसी Malaika Arora, अब इतना सब होने के बाद ब्रेकअप का

शुरुआत में कपल ने इस रिश्ते को छिपाने की कोशिश की थी। लेकिन फिर दोनों आए दिन पब्लिक प्लेस में दिखाई देने लगे। मीडिया में दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हो गई। बाद में कपल ने भी रिश्ते को छिपाना बंद कर दिया। वे भी मीडिया के सामने खुलकर घूमने लगे। हालांकि इस चीज को लेकर भी लोगों ने दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। हालांकि कपल को इस चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्हें एक दूसरे का साथ पसंद है।

Post a Comment

From around the web