ओटीटी पर रिलीज होगी Puneet Rajkumar की आखिरी फिल्म Gandhara Gudi, जानें कब और कहां देखें

कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार पुनीत राजकुमार को कौन नहीं जानता है। बेशक पुनीत राजकुमार हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन्हें उनकी फिल्मों के जरिए हमेशा याद किया जाता है। इसी बीच पुनीत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'गंधड़ा गुड़ी' ओटीटी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप 'गांधार गुड़ी' को ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं।
साउथ के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का साल 2021 में 46 साल की उम्र में निधन हो गया। 'गांधार गुड़ी' पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म थी, जो उनके निधन के एक साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पुनीत की आखिरी फिल्म 'गांधार गुड़ी' सिनेमाघरों में दर्शकों से मिले अपार प्यार के कारण सुपरहिट साबित हुई थी। इसी बीच अब 'गांधार गुड़ी' ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, 'गांधार गुड़ी' पुनीत राजकुमार की 48वीं जयंती के मौके पर ओटीटी पर रिलीज होगी। 'गांधार गुड़ी' की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग 17 मार्च को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर की जाएगी। ऐसे में इस खबर ने पुनीत राजकुमार के फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। साथ ही फैंस अब 'गांधार गुड़ी' की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'गंधाडा गुड़ी' की कहानी शानदार और धमाकेदार है। इस फिल्म के कथानक में वनों की कटाई, जल संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग और वन्यजीवों के सामने आने वाली कई समस्याओं को दिखाया गया है। इस फिल्म में पुनीत राजकुमार के अलावा साउथ सिनेमा के कलाकार अमोगवर्ष भी मुख्य भूमिका में मौजूद हैं।