भाईजान के इस रीमेक से प्रेरित है ये हॉलीवुड फिल्म, इस OTT Plateform पर उठा सकते है मूवी का आनंद

बॉलीवुड में सलमान खान का एक अलग ही क्रेज है। सलमान खान की फिल्मों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान खान ने अपने करियर में हॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक कई फिल्मों के रीमेक में काम किया है। हालांकि एक्टर के बहुत कम फैंस को पता होगा कि जेनिफर एनिस्टन ने सलमान की फिल्म से प्रेरित एक फिल्म में काम कर फैन्स का मनोरंजन भी किया है।
साल 2011 में रिलीज हुई मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन की 'जस्ट गो विद इट' ने दर्शकों को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के काम को काफी पसंद किया गया था। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर एनिस्टन की फिल्म काफी हद तक सलमान खान की 2005 में आई फिल्म मैंने प्यार क्यों किया से प्रेरित बताई जा रही है। दोनों फिल्मों में काफी हद तक समानताएं भी देखने को मिलती हैं।
'मैंने प्यार क्यों किया' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में सलमान खान ने एक बेरहम डॉक्टर का किरदार निभाया है। हालांकि सल्लू मियां की यह फिल्म अनुपम खेर की 1995 में आई 'दिल का डॉक्टर' की रीमेक बताई जा रही है। इस फिल्म में अनुपम खेर ने सलमान की भूमिका निभाई है।
सलमान खान की 'मैंने प्यार क्यों किया' को एमएक्स प्लेयर पर उनके फैन्स देखकर एंटरटेन कर सकते हैं। इससे दर्शक नेटफ्लिक्स पर जेनिफर एनिस्टन स्टारर 'जस्ट गो विद इट' का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा अनुपम खेर की 'दिल का डॉक्टर' जी5 पर उपलब्ध है।