Manoranjan Nama

Live In में पति-पत्नी की तरह रहने वाले वो Bollywood Couples, जो आज एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते    

 
Live In में पति-पत्नी की तरह रहने वाले वो Bollywood Couples, जो आज एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क, फिल्म इंडस्ट्री में रिश्ते बनना और बिगड़ना आम बात हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जो रिलेशनशिप को कपड़ों की तरह बदलते थे लेकिन आज इस लेख में हम बॉलीवुड के ऐसे कपल्स के बारे में जानेगे जो कभी पति-पत्नी की तरह एक साथ लिव इन में रहते थे लेकिन अब एक-दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते हैं। 
Live In में पति-पत्नी की तरह रहने वाले वो Bollywood Couples, जो आज एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते

बिपासा बासु और जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल कहे जाने वाले बिपासा बासु और जॉन अब्राहम करीब 9 सालों तक रिलेशनशिप में रहे हैं। एक समय ऐसा जब दोनों पति-पत्नी की तरह लिव इन में रहते थे। हालाँकि इसी दौरान जॉन का नाम प्रिया रुंचल से जुड़ने लगा। जिसके बाद बिपासा ने जॉन के साथ आपना रिश्ता तोड़ दिया। 
Live In में पति-पत्नी की तरह रहने वाले वो Bollywood Couples, जो आज एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत 
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का रिलेशनशिप कभी किसी से छुपा नहीं हैं। दोनों ही स्टार्स टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में काम करते थे, इसी दौरान दोनों की बीच नजदीकियां बढ़ी थी। फिर दोनों लिव इन में रहने लगे थे। लेकिन बताया जाता हैं कि सुशांत का नाम एक अन्य एक्ट्रेस से जुड़ने के बाद दोनों अलग हो गए थे, जिसके बाद अंकिता काफी समय तक डिप्रेशन में भी रही थी। 
Live In में पति-पत्नी की तरह रहने वाले वो Bollywood Couples, जो आज एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ
कैटरीना कपूर और रणबीर कपूर का रिलेशनशिप भी लम्बे समय तक चर्चाओं में रहा हैं। दोनों की जोड़ी में फिल्मों और रियल लाइफ में काफी पसंद किया जाता था। दोनों की केमिस्ट्री भी इतनी अच्छी थी कि दोनों एक साथ लिव इन में रहने लगे थे। लेकिन एक साल तक साथ रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इन दिनों रणबीर अलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं जबकि कैटरीना विक्की कौशल के साथ रिलेशनशिप में हैं। 
Live In में पति-पत्नी की तरह रहने वाले वो Bollywood Couples, जो आज एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते

आदित्य पंचोली और कंगना रनौत
कंगना रनौत ने जब करियर की शुरुआत की थी तब उनका नाम शादीशुदा अभिनेता आदित्य पंचोली के साथ जोड़ा गया था। मीडिया में ये भी खबरें थी कि दनो लिव इन रहने लगे हैं। लेकिन एक बार कंगना को आदित्य का गुस्से का शिकार होना पड़ा था। जिसके बाद दोनों अलग हो गए और उन्होंने अभिनेता के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही भी की। 

Post a Comment

From around the web