Bigg Boss 15 से Afsana Khan को बाहर करने पर फैंस ने खड़ी मेकर्स की खटिया 'WE WANT AFSANA BACK' ट्विटर पर हुआ ट्रेंड
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के कंट्रोवर्सियल शो 'बिग बॉस 15' से अफसाना खान को बाहर निकाल दिया गया है। अफसाना खान शो में टास्क हारने के बाद अपना आपा खो बैठी थीं। अफसाना को पैनिक अटैक आया था। बात यहीं ख़त्म नहीं हुई, उन्हें इस हद तक धक्का लगा की उन्होंने खुद को चाकू से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। अफसाना खान की इस हरकत के बाद मेकर्स थोड़ा डर गिर थे और इसलिए उन्होंने अफसाना को निष्कासित करने का फैसला किया।
अफसाना खान के बिग बॉस 15 से बाहर होने के बाद फैंस सहो के मेकर्स से काफी नाराज हैं। कई लोगों ने मेकर्स से सवाल करते हुए पूछा कि जब सिम्बा नागपाल ने उमर रियाज को आतंवादी और उससे धक्का मारा था, तब मेकर्स ने ये फैसला क्यों नहीं लिया? इतना ही नहीं करण कुंद्रा ने जब प्रतिक सहजपाल को पटखनी दी थी, तब भी मेकर्स ने चुप्पी साधे रखी। फैंस लगातार अफसाना खान को शो में वापस लाने की मांग कर रहे हैं।
ट्विटर पर फैंस ने 'WE WANT AFSANA BACK' ट्रेंड कराया है। फैंस ने दावा किया है कि अफसाना खान के बिना शो को देखने में कोई मजा नहीं आएगा। आईये देखें की कैसे उनके ये ट्वीट्स ट्रेंड कर रहे हैं
#AfsanaKhan Yar nhi dekha jaa rha how she is crying in today episode 🥺🥺......#bb15 @justvoot
— Jatin (@Jatin0331) November 10, 2021
Really #karan #umar you both not done right seriously 😑....!@VootSelect
आने वाले दिनों में देखना यह बाकी है कि क्या मेकर्स अफसाना खान को शो में वापस लाने में कामयाब होंगे या नहीं? आम लोग ही नहीं बल्कि टीवी के कई सेलेब्स ने भी अफसान खान के बेघर होने पर निराशा जताई है।