Manoranjan Nama

Rajamouli के साथ RRR की स्क्रीनिंग पर पहुंची ये अभिनेत्री,स्टार कास्ट की भर-भरकर की तारीफ

 
Rajamouli के साथ RRR की स्क्रीनिंग पर पहुंची ये अभिनेत्री,स्टार कास्ट की भर-भरकर की तारीफ

साउथ की फिल्म RRR इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. फिल्म ने हाल ही में दो अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। जिसके बाद हर कोई इस फिल्म की तारीफ करता नजर आ रहा है।  आलिया भट्ट से लेकर साउथ के सुपरस्टार प्रभास तक ने फिल्म की तारीफ की है। इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फिल्म की टीम से जुड़ी एक तस्वीर भी शेयर की है। 

,,
साथ ही कैप्शन में यह बात लिखी है। तो आइए जानते हैं आरआरआर को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने क्या कहा है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म RRR की काफी तारीफ की है। साथ ही इसकी कहानी में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को भी टैग किया गया है। 

,
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह फिल्म आरआरआर के डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तो चलिए बिना देर किए आपको दिखाते हैं प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई ये दोनों तस्वीरें। इस पोस्ट के साथ ही प्रियंका चोपड़ा पाकिस्तानी फिल्म 'जॉयलैंड' की तारीफ कर भी सुर्खियों में आ गई हैं। 

,
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 'जॉयलैंड' देखी। प्रियंका ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए इसे 'मस्ट वॉच' बताया। जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्कर के लिए पाकिस्तान की फिल्म 'जॉयलैंड' को शॉर्टलिस्ट किया गया था. प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है।

Post a Comment

From around the web