क्या प्यार के लिए Nayantara ने अपनाया था हिन्दू धर्म, जानिए एक्ट्रेस की ज़िन्दगी के कुछ अनसुने राज़

शाहरुख खान की फिल्म 'जवां' 7 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। एडवांस बुकिंग के चलते फिल्म ने देशभर में धूम तो मचा ही दी है, साथ ही फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी सुर्खियां बटोर रही है। इस लिस्ट में फिल्म की स्टार एक्ट्रेस नयनतारा भी शामिल हैं। हालात ऐसे हैं कि नयनतारा की पर्सनल और लव लाइफ चर्चा में आ गई है। आइए हम आपको नयनतारा की जिंदगी से जुड़े उन जवाबों से रूबरू कराते हैं जिनके सवाल शायद अब भी आपके मन में हों।
वह अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं
कर्नाटक के बेंगलुरु में जन्मीं नयनतारा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका असली नाम डायना मरियम कुरियन है और वह ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती थीं। वह वास्तव में एक ईसाई परिवार में पैदा हुई थीं और एक सीरियाई ईसाई के रूप में पली-बढ़ीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि नयनतारा कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। वह एक पब्लिक अकाउंटेंट के रूप में अपना करियर बनाना चाहती थीं। कुछ समय बाद उन्होंने एक मॉडल के रूप में काम करना शुरू किया जहां निर्देशक एंथिक्कड की नजर उन पर पड़ी। इसके बाद सिर्फ एक फिल्म बनाने के वादे के साथ नयनतारा ने ऐसा सफर शुरू किया कि वह बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गईं। बता दें कि डायना ने फिल्मों में काम करने के लिए अपना स्क्रीन नाम नयनतारा से रखा था।
क्या नयनतारा हिंदू हैं?
नयनतारा के धर्म को लेकर अक्सर सवाल पूछे जाते हैं। कहा जाता है कि नयनतारा ने हिंदू धर्म अपना लिया है। आइये आपको इसकी हकीकत से रूबरू कराते हैं। हुआ यूं कि साल 2011 के दौरान नयनतारा ने चेन्नई के एक आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म अपना लिया। उन्होंने वैदिक शुद्धिकरण प्रक्रिया 'शुद्धि कर्म' का पालन करके धर्म परिवर्तन किया। बता दें कि नयनतारा के पास हिंदू धर्म अपनाने का प्रमाण पत्र भी है। इस मामले में नयनतारा ने कहा था कि हां, मैंने हिंदू धर्म अपनाया है और यह मेरी निजी पसंद है।
नयनतारा ने क्यों बदला अपना धर्म?
अक्सर सवाल उठता है कि नयनतारा ने धर्म परिवर्तन क्यों किया? कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नयनतारा ने प्यार में मजबूर होकर अपना धर्म बदलने का फैसला किया था. कहा जाता है कि नयनतारा एक्टर और डायरेक्टर प्रभुदेवा के साथ रिलेशनशिप में थीं। वे दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन प्रभुदेवा पहले से ही शादीशुदा थे। इनका प्यार इस हद तक परवान चढ़ा कि 2009 में ये दोनों साथ रहने लगे। इसके बाद प्रभुदेवा की पत्नी लता ने धमकी दी कि अगर नयनतारा और उनके पति ने शादी की तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी। हर तरफ से दबाव बढ़ता देख नयनतारा और प्रभुदेवा साल 2012 में हमेशा के लिए अलग हो गए। कहा जाता है कि नयनतारा ने अपना धर्म बदलकर प्रभुदेवा का धर्म अपना लिया था, लेकिन उनका यह कदम उठाने का मकसद पूरा नहीं हो सका।
नयनतारा मलयाली हैं या तमिल?
नयनतारा अक्सर क्षेत्रवाद के उभरते मुद्दे में उलझी नजर आती हैं। दरअसल, उनका जन्म कर्नाटक में हुआ था। ऐसे में लोग इसे तमिल ही समझते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल, नयनतारा का जन्म मलयाली नसरानी परिवार यानी सीरियाई ईसाई परिवार में हुआ था। ऐसे में उन्हें तमिल नहीं बल्कि मलयाली माना जाता है।