इंडिया वापसी के बाद गृह मंत्री Amit Shah से मिले Ram Charan,पिता चिरंजीवी भी साथ आए नजर

साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ऑस्कर जीतने के बाद फैंस लगातार उन्हें और फिल्म की टीम को बधाई दे रहे हैं। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली में राम चरण से मुलाकात की। इस दौरान अभिनेता के पिता चिरंजीवी भी वहां मौजूद थे। गृह मंत्री ने उन्हें 'नातू नातू' गाने के लिए ऑस्कर जीतने पर बधाई दी।
राम चरण और अमित शाह की मुलाकात के बाद उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अमित शाह और राम चरण हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके बगल में अभिनेता के पिता और साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी भी खड़े हैं। अब इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
इसके साथ ही एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि बैठक की शुरुआत में राम चरण गृह मंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दे रहे हैं। इसके बाद उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर रहे हैं। अमित शाह ने भी राम चरण को ऑस्कर जीतने पर बधाई दी. इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि चिरंजीवी के चेहरे पर गर्व का भाव साफ नजर आ रहा है। वे अपने बेटे रामचरण की उपलब्धियों से बेहद खुश हैं।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah met RRR fame actor Ram Charan and his father Chiranjeevi in Delhi. Home Minister congratulated them after 'Naatu Naatu' won Oscars pic.twitter.com/Tumzecmzev
— ANI (@ANI) March 17, 2023
इससे पहले भी गृह मंत्री ने ट्वीट के जरिए 'नाटू नटू' को ऑस्कर जीतने पर बधाई दी थी। अमित शाह ने ट्वीट किया था, "भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक दिन क्योंकि गीत 'नातू नातू' ने ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। यह गीत भारतीयों के साथ-साथ दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के होठों पर है। टीम 'आरआरआर' को बधाई।