Manoranjan Nama

Pushpa 2 में नज़र आएगा Rohit Shetty के कॉप यूनिवर्स का ये अभिनेता, निभाएगा जाबर्दस्त किरदार 

 
Pushpa 2 में नज़र आएगा Rohit Shetty के कॉप यूनिवर्स का ये अभिनेता, निभाएगा जाबर्दस्त किरदार 

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा-द राइज' के अब फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी 8 अप्रैल 2023 को 'पुष्पा-द रूल' का तीन मिनट का टीज़र रिलीज़ किया गया था, जिसने सामने आने के बाद से ही दर्शकों की उत्सुकता दोगुनी कर दी थी। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म को लेकर कोई न कोई जानकारी सामने आ रही है।

,
अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के बड़े एक्टर जल्द ही 'पुष्पा-द रूल' में एंट्री ले सकते हैं। अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा - द रूल' की रिलीज डेट भले ही अभी सामने न आई हो, लेकिन फिल्म को लेकर ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर फैंस के चेहरे पर बड़ी मुस्कान आ जाएगी। सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड के सिंबा यानी रणवीर सिंह साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-द रूल' में नजर आ सकते हैं।

పుష్ప 2 లో బాలీవుడ్ స్టార్ హీరో.. బన్నీ కూడా వాడేస్తున్నాడుగా | Allu Arjun  Ranveer Singh Pushpa The Rule Latest Interesting Update Details, , Allu  Arjun, Pushpa 2, Pushpa The Rule, Sukumar, Ranveer Singh,
इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार 'पुष्पा राज' को एक पुलिस अधिकारी पेश करेगा और यह पुलिस अधिकारी 'पुष्पा - द रूल' में रणवीर सिंह द्वारा निभाया जाएगा। फिल्म में रणवीर सिंह के रोल की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि इस खबर के सामने आने के बाद दोनों सुपरस्टार्स को एक ही फ्रेम में देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हो गए हैं।

,
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-द रूल' में रणवीर सिंह के अलावा और भी कई बड़े सितारे कैमियो करते नजर आ सकते हैं। फहद फासिल भी साउथ स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो कई एक्टर्स ने हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में अपने सीन शूट किए हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं, जो पहले अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा - द राइज, आर्य और आर्य 2 जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद के कंधों पर है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर फैंस का मनोरंजन करेगी।

Post a Comment

From around the web