Manoranjan Nama

सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स की इस छोटी सी कंटेस्टेंट ने जीती ट्रॉफी,मिली इतने लाख की प्राइज मनी

 
सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स की इस छोटी सी कंटेस्टेंट ने जीती ट्रॉफी,मिली इतने लाख की प्राइज मनी

सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' के सीजन 9 को अपना विनर मिल गया है। बीती रात यानी 22 जनवरी 2023 को शो का ग्रैंड फिनाले था।  इस सीजन की ट्रॉफी सिक्किम के 9 साल के जेटशेन दोहना लामा ने जीती है। जालंधर के रहने वाले हर्ष सिकंदर फर्स्ट रनर-अप और ज्ञानेश्वरी गाडगे सेकेंड रनर-अप घोषित की गईं।

,
9 साल के जेटशेन दोहना लामा को ट्रॉफी के साथ मोटी इनामी राशि मिली। उन्हें पुरस्कार के तौर पर 10 लाख रुपये मिले। जेटशेन ने शो में अपनी सुरीली आवाज से सबका दिल जीत लिया। शो में आने वाले सभी मेहमान उनकी आवाज के दीवाने हो जाते थे. दर्शकों को जेटशेन की आवाज भी पसंद आई। कम उम्र में ही जेटशेन ने सिक्किम का नाम रोशन किया है।

,
जेटशेन ने महज 3 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। उनकी आवाज इतनी सुरीली थी कि शंकर महादेवन उन्हें मिनी सुनिधि चौहान बुलाते थे। जीत के बाद जेटशेन ने बयान में कहा, 'यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। प्रतियोगिता बहुत कठिन थी क्योंकि सभी प्रतियोगी बहुत प्रतिभाशाली हैं। मुझे खुशी है कि मुझे उनके साथ मंच साझा करने का मौका मिला।

,
पिंकविला से बात करते हुए जेटशेन ने बताया कि वह प्राइज मनी का क्या करेंगी। जेटशेन ने कहा कि वह इनामी राशि से एक पिल्ला खरीदेगी और अपने घर में स्वीमिंग पूल बनवा लेगी। जब जेटशेन से पूछा गया कि क्या वह मुंबई में रहेंगी। तब जेटशेन ने कहा कि वह सिक्किम जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करेगी और फिर मुंबई लौटकर अपना करियर बनाएगी। शो को नीति मोहन, शंकर महादेवन और अनु मलिक जज कर रहे थे। जबकि होस्टिंग भारती सिंह ने संभाली थी।

Post a Comment

From around the web