Manoranjan Nama

 'बिग बॉस' फ़तेह कर चुकी इस हसीना की हुई Khatron Ke Khiladi 14 में एंट्री, अपडेट जानकर फैन्स बोले 'अब मचेगा कोहराम'

 
 'बिग बॉस' फ़तेह कर चुकी इस हसीना की हुई Khatron Ke Khiladi 14 में एंट्री, अपडेट जानकर फैन्स बोले 'अब मचेगा कोहराम'

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' के 14वें सीजन के लिए अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। इन सेलेब्स की लिस्ट में एक नया नाम जुड़ने जा रहा है। मेकर्स ने टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी सुंदरी को 'खतरों के खिलाड़ी 14' में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया है। आइये जानते हैं कौन है वह अभिनेत्री?

,
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'खतरों के खिलाड़ी 14' के मेकर्स ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे को अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि शिल्पा शिंदे भी ये ऑफर पाकर काफी खुश हैं। अगर बात बनी तो शिल्पा शिंदे इस सीजन में हैरतअंगेज स्टंट करती नजर आएंगी। शिल्पा शिंदे जल्द ही कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकती हैं।

,
शिल्पा शिंदे आखिरी बार शो मैडम सर में एसीपी नैना माथुर का किरदार निभाती नजर आई थीं। शिल्पा शिंदे के फैंस अब उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 14' में देखने के लिए उत्सुक हैं। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी के शो में हिस्सा लेने के लिए शिल्पा शिंदे के अलावा अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और हेली शाह समेत कई नाम सामने आए हैं। कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने निम्रत कौर को भी शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया है।

Post a Comment

From around the web