Manoranjan Nama

दिल्ली में लगेगा उत्तर भारत के हुनरबाजों का मेला, जल्द शुरू होने जा रहे है India's Got Talent के ऑडिशन

 
दिल्ली में लगेगा उत्तर भारत के हुनरबाजों का मेला, जल्द शुरू होने जा रहे है India's Got Talent के ऑडिशन

रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। रियलिटी शो के ऑडिशन शुरू होने की तारीखें तय कर दी गई हैं। अब तक 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के नौ सीजन प्रसारित हो चुके हैं। 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का पहला सीजन साल 2009 में शुरू हुआ था और अब पिछले दो सीजन में चैनल बदलते हुए यह शो अपने 10वें सीजन में पहुंच गया है।

,
इस शो के अब तक के विजेताओं की बात करें तो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के पहले सीजन के विजेता उड़ीसा बेरहामपुर के प्रिंस डांस ग्रुप रहे। इस शो को आयुष्मान खुराना और रोशनी चोपड़ा ने होस्ट किया था और शो के जज सोनाली बेंद्रे, किरण खेर और शेखर कपूर थे। 'सीजन 2' के विजेता मेघालय शिलांग के शिलॉन्ग चैंबर क्वायर थे। इस शो को आयुष्मान खुराना और निखिल चिनपा ने होस्ट किया था और शो के जज सोनाली बेंद्रे, किरण खेर, साजिद खान थे।

,,
'इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 3' में धर्मेंद्र के साथ सोनाली बेंद्रे और किरण खेर जज की भूमिका में हैं। शो की मेजबानी गायक मियांग चांग और अभिनेता-मॉडल गौतम रोडे ने की थी। इस सीज़न का विजेता एसएनवी ग्रुप था। ये ग्रुप महाराष्ट्र के वसई शहर का रहने वाला है. सीजन 4 के विजेता थे कोलकाता की बिवाश डांस एकेडमी की बैड साल्सा डांस जोड़ी सोनाली मजूमदार और मराजू सुमन। इस शो को मनीष पॉल और साइरस साहूकार ने होस्ट किया था और किरण खेर, मलाइका अरोड़ा खान और करण जौहर ने जज किया था। फराह खान ने बाद में मलाइका अरोड़ा खान को रिप्लेस किया।

,
'इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 5' की विजेता इंदौर, मध्य प्रदेश की रागिनी मक्खर की नादयोग अकादमी थी। मंत्रा और भारती सिंह ने शो को होस्ट किया और मलाइका अरोड़ा खान, किरण खेर और करण जौहर शो के जज थे। 'सीजन 6' के विनर माणिक पॉल थे। भारती सिंह, नकुल मेहता और सिद्धार्थ शुक्ला ने शो को होस्ट किया और मलाइका अरोड़ा खान, किरण खेर और करण जौहर शो के जज थे। 'सीजन 7' के विजेता अमृतसर के बांसुरी वादक सुलेमान थे। शो को भारती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला ने होस्ट किया था और शो के जज मलाइका अरोड़ा खान, किरण खेर और करण जौहर थे।

,
'सीजन 8' के विनर जावेद खान थे। शो को भारती सिंह और ऋत्विक धनजानी ने होस्ट किया था। शो में मलाइका अरोड़ा खान, किरण खेर और करण जौहर जज थे। 'सीजन 9' के विनर रहे दिव्यांश और मनुराज। शो को अर्जुन बिजलानी ने होस्ट किया था। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, बादशाह और मनोज मुंतशिर के साथ किरण खेर इस सीज़न की जज थीं। और, अब बारी है सीजन 10 की। 'इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10' के ऑडिशन देश के तीन शहरों में होने वाले हैं। पहला ऑडिशन 28 मई को कोलकाता, दूसरा ऑडिशन 4 जून को दिल्ली और तीसरा 11 जून को मुंबई में होगा।

Post a Comment

From around the web