Manoranjan Nama

फॉरेन कंट्री के शोज़ से कॉपी किये गए है भारत के ये टॉप रियलिटी शोज़, यहाँ देखिये पूरी लिस्ट 

 
फॉरेन कंट्रीज़ के शूज़ से कॉपी किये गए है भारत के ये टॉप रियलिटी शोज़, यहाँ देखिये पूरी लिस्ट 

टीवी पर ऐसे कई रियलिटी शो हैं जो विदेशी शो से प्रेरित हैं। जी हां, ऐसे कई भारतीय शो हैं जिनका पूरा फॉर्मेट कॉपी किया गया है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी' का नाम भी शामिल है।

,
2006 में शुरू हुआ टीवी का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' ब्रिटेन के लोकप्रिय शो 'बिग ब्रदर' की कॉपी है। इसमें भी बिग बॉस की तरह एक घर है, जहां कई प्रतियोगी कुछ महीनों तक एक साथ रहते हैं। फिलहाल कलर्स टीवी के इस पॉपुलर शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं.

,
कलर्स टीवी का एक और रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' भी एक अमेरिकी शो 'फियर फैक्टर' से प्रेरित है। इस शो को सबसे पहले भारत में 'फियर फैक्टर इंडिया' के नाम से लॉन्च किया गया था। फिर बाद में इसका नाम बदलकर 'खतरों के खिलाड़ी' कर दिया गया।

,
भारत का पहला सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' भी एक ब्रिटिश शो 'पॉप आइडल' की कॉपी है।

,
इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का पॉपुलर टीवी रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' भी शामिल है। बिग बी का ये शो भी एक विदेशी टीवी गेम शो 'हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर?' का लाइसेंस प्राप्त भारतीय संस्करण है।

,,
वहीं 'शार्क टैंक इंडिया' भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह भारत का पहला बिजनेस शो है, जो कई स्टार्टअप्स को दुनिया के सामने लेकर आया। आपको बता दें कि यह रियलिटी शो अमेरिकी शो 'शार्क टैंक' की भारतीय फ्रेंचाइजी है।

Post a Comment

From around the web