Malaika Arora को इस एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस,इस दिन से शुरू होगा एक्ट्रेस का डांस रियलिटी शो

सोनी टीवी का डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने सीजन 3 के साथ वापस आ गया है। लेकिन इस शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा, जो पिछले दो सालों से आईबीडी को जज कर रही हैं, इस शो को होस्ट नहीं करेंगी। उनकी जगह सोनाली बेंद्रे लेने जा रही हैं।
अभी तक मलाइका अरोड़ा टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ इंडियाज बेस्ट डांसर को जज कर रही थीं, जबकि भारती सिंह और हर्ष ने शो को होस्ट किया था। लेकिन अब मलाइका इस शो का हिस्सा नहीं होंगी। सोनाली बेंद्रे की बात करें तो सोनाली इससे पहले भी कई रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आ चुकी हैं।
Watch Shivam from Maharashtra dazzle you with his moves in #IndiasBestDancer, streaming from 8th April only on #SonyLIV.#SonyLIVBinge #DanceCompetition #DanceLife #DanceCommunity #DanceContest pic.twitter.com/o3VEIlLKv2
— Sony LIV International (@SonyLIVIntl) March 15, 2023
हालांकि, सोनाली बेंद्रे का यह पहला रियलिटी शो होगा, जहां वह डांसर्स को जज करती नजर आएंगी। वह इस शो से जुड़कर काफी उत्साहित हैं। लेकिन मलाइका इस शो का हिस्सा क्यों नहीं बनेंगी इसकी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल को रिप्लेस करने जा रहा है। यह शो 8 अप्रैल से शनिवार और रविवार को रात 8 बजे से शुरू होगा। इस शो को कौन होस्ट करेगा ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
बता दें, इंडियाज बेस्ट डांसर के ऑनलाइन ऑडिशन दो महीने पहले शुरू हुए थे। देशभर के डांसर्स को शो में हिस्सा लेने का मौका मिले, इसके लिए मेकर्स ने ऑनलाइन ऑडिशन आयोजित किए थे। इस ऑडिशन में चुने गए प्रतिभागियों ने जजों के सामने एक और राउंड रखा।