Manoranjan Nama

YRKKH Update : अक्षरा के आगे अपने प्यार का इज़हार जरेगा अभिमन्यु, मुस्कान आधी रात में खड़ा करेगी तगड़ा हंगामा 

 
YRKKH Update : अक्षरा के आगे अपने प्यार का इज़हार जरेगा अभिमन्यु, मुस्कान आधी रात में खड़ा करेगी तगड़ा हंगामा 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आखिरकार वो पल आ ही गया जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि अभिमन्यु और अक्षरा ने सबके सामने शादी करने से इनकार कर दिया था। अक्षरा ने साफ कहा था कि वह अपनी बाकी जिंदगी अभिनव की यादों के साथ बिताना चाहती हैं। लेकिन, अभिमन्यु...उसके मन में एक बार फिर अक्षरा के लिए प्यार जागने लगा है।

,,
प्रोमो की शुरुआत में दिखाया गया है कि अक्षरा और अभिमन्यु तूफान के कारण फंस जाते हैं। लेकिन मुस्कान को अक्षरा और अभिमन्यु का देर रात तक साथ रहना पसंद नहीं है. वह ड्रामा रचने लगती है. वह कायरव से कहती है, 'तुम्हारी बहन इतनी रात को उस आदमी के साथ अकेले घूम रही है, तुम्हें उस पर जरा भी शक नहीं है।'

,
मुस्कान की आवाज सुनकर सभी लोग बाहर आ जाते हैं। मुस्कान कहती हैं, 'आप सभी चाहते हैं कि अभिमन्यु भाभी और अभीर की जिंदगी में मेरे भाई की जगह ले ले। आगे दिखाया गया है कि अक्षरा अभिमन्यु को दोबारा शादी करने के लिए मनाने की कोशिश करती है। वह कहती हैं, 'अगर आप सिंगल पेरेंट हैं या तलाकशुदा हैं तो किसी को इसकी परवाह नहीं होगी।

,
ऐसे में अक्षरा को चुप कराने के लिए अभिमन्यु कहेंगे, 'प्लीज, आप मुझे रिलेशनशिप पर सलाह नहीं दे सकतीं।' अक्षरा कहेंगी, 'क्यों?' आप क्यों नहीं दे सकते? मैंने क्या गलती की है? अभिमन्यु कहेगा, 'लेकिन मैं गलतियाँ तो कर सकता हूँ ना?' अक्षरा अभिमन्यु से बहस करने लगेगी। ऐसे में अभिमन्यु निराश हो जाएगा और कहेगा, 'मैं तुमसे प्यार करता हूं।

Post a Comment

From around the web